बच्चे बेहद शरारती होते हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन कभी-कभी उनकी शरारत इतनी भारी पड़ जाती है कि इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं. लेकिन बच्चे तो बच्चे हैं. उन्हें गंभीरता की कहां इतनी समझ है लेकिन अक्सर बड़ों को इसके कारण शर्मिंदा होना पड़ता है. हालांकि देखने वालों के लिए ये फनी हो सकता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक छोटी सी बच्ची की नासमझी महिला को भारी पड़ गयी.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक फंक्शन चल रहा होता है. इस फंक्शन में बड़ों से लेकर छोटे बच्चे भी शामिल थे. इस दौरान फंक्शन में आई एक एक महिला को खाली कुर्सी दिखती है. जिसे अपनी तरफ खींचकर वह उस पर बैठने की कोशिश करती है. महिला जैसे ही कुर्सी पर बैठने वाली होती है, वैसे ही पास खड़ी एक छोटी बच्ची कुर्सी को गलती से हटा देती है. जिसके बाद महिला गिर जाती है. उस भीड़ में महिला का गिरना काफी इंबैरसिंग हो सकता है लेकिन अब बच्चे तो बच्चे हैं.
आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे दिनभर घर में धमाल मचाते रहते हैं. वह कभी भी कोई सामान उठाकर कहीं भी रख देते हैं. वह सारा दिन घर का सामान यहां से वहां करते रहते हैं. इन हरकतों के कारण कई लोग परेशान हो जाते हैं. हालांकि इस वीडियो में जो हुआ वो काफी फनी भी था और बुरा भी. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है. इस पर लोगों के रिएक्शन आने लगे हैं.
ये भी पढ़ें –
स्विमिंग पूल में नहाने की कोशिश कर रहे बच्चे को चियरअप करती दिखी भीड़, दिल जीत लेगा वीडियो
