जंगल का नियम बड़ा सख्त है. यहां जो सबसे ताकतवर होता है उसे ही जीने का अधिकार होता है, बाकियों को मिलती है दर्दनाक मौत. जी हां, सोशल मीडिया पर हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर को जंगल में उछल कूद करना इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी और वो भी दर्दनाक मौत के साथ. वीडियो इतना भयानक है कि आपकी रूह कांप जाएगी. यूजर्स भी वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Continues below advertisement

जंगल में शेरनी ने किया बबून का शिकार

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जंगल में एक बबून यानी जंगली बंदर आगे आगे दौड़ रहा है और उसके पीछे पीछे खूंखार शेरनी दौड़ रही है. ऐसे में बबून अपनी जान बचाने के लिए एक झाड़ पर चढ़ जाता है लेकिन उसका यह कदम उसकी जान नहीं बचा पाता और शेरनी उसी झाड़ पर चढ़ उसे अपने पंजों में नोच उसकी गर्दन दबोच लेती है. इसके बाद वहां एक और शेरनी आ जाती है और फिर शुरू होता है मौत का नंगा नाच. वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Continues below advertisement

दर्दनाक मौत मारा गया बबून

वीडियो में आगे दिखता है कि दोनों शेरनियां बबून को अपने पंजों में दाब कर उसे मुंह से जकड़ लेती हैं मानों उसे फाड़ खाएंगी, बबून एक दम बेबस और बेसुध हो जाता है मानों मौत के आगे उसने हार मान ली हो. होता भी यही है, उनमें से एक शेरनी बबून को जबड़ों में दबाए झाड़ियों में गायब हो जाती है. मतलब साफ होता है कि बबून जिंदगी से अपनी जंग हार चुका होता है और शेरनी उसे अपना निवाला बना चुकी होती है.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, जंगल की जिंदगी का यही दस्तूर है

वीडियो को Harmony Kasongola नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बबून ने अच्छी लड़ाई लड़ी लेकिन शेर से कौन ही जीत पाता है. एक और यूजर ने लिखा....जंगल की दुनिया का यही नियम है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बबून के लिए दिल से बुरा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल