Funny Viral Video: अक्सर दोस्तों के ग्रुप (Friend Circle) में कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनका शरीर काफी ज्यादा दुबला होता है. इनके साथ उनके दोस्त मजाक (Fun With Friend) में उन्हें फूंक मारकर उड़ाने की बात करते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही शख्स नजर आया है. जो सच में इतना पतला (Skinny) है कि अगर तेज हवा चली तो वह हवा के झोंकों के साथ उड़ते नजर आ सकता है.

सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो में एक दुबले-पतले शख्स को हवा में लटके देखा जा रहा है. इसके पीछे खड़ा शख्स उसे अपने हाथों से पकड़ कर उठाए देखा जा सकता है. वीडियो में दुबले शरीर वाले शख्स को हवा में लहराते देखा जा रहा है. इसे देख यूजर्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है.

फिलहाल इस वीडियो को देख यूजर्स अपनी हंसी काबू में नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में दुबला-पतला शख्स हवा में उठाए जाने और उसे हिलाए जाने के दौरान काफी खुश दिखाई दे रहा है. वहीं उसके आस-पास बैठे लोग भी उसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. वीडियो को सोशल मीडिया पर गुलाम हुसैन नोहरी नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इसे खबर लिखे जाने तक 4.1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. वहीं एक लाख 72 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देख यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा है कि 'आज पता चला मैं इतनी भी ज्यादा दुबला नहीं हूं.' एक अन्य ने कमेंट कर लिखा 'आदमी को हिला रहा है या कपड़ों को'.

इसे भी पढ़ेंः बीच सड़क महिला को पीटना पड़ा भारी, भाइयों ने आकर बंदे को तबियत से कूटा, Video देखिए