Leopard Attacks Delivery Boy: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक डिलीवरी बॉय सुनसान सड़क से गुजर रहा होता है, तभी सामने से एक तेंदुआ आता दिखाई देता है. कुछ सेकंड तक दोनों आमने-सामने रुकते हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है, वह सबको हैरान कर देता है. तेंदुए और एक युवक की यह पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

Continues below advertisement

सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुए का खौफनाक हमला 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय सड़क पर जा रहा होता है, तभी सामने से तेंदुआ आता दिखाई देता है. युवक तुरंत बाइक रोक देता है और कुछ पल तक दोनों एक दूसरे को देखते रहते हैं. तेंदुआ अचानक फिर तेज रफ्तार से युवक की तरफ दौड़ता है. खतरा आता देखते ही डिलीवरी बॉय बाइक छोड़कर भाग निकलता है, जिससे उसकी जान बच जाती है.

Continues below advertisement

वहीं, वन विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला. अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही तेंदुआ दोबारा दिखाई देगा फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा.  हालांकि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Video: गजब टोपीबाज आदमी है भाई, विराट कोहली का गेटअप लेकर मॉल में घुसा शख्स, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़

वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और डिलीवरी बॉय की किस्मत और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीव के रिहायशी इलाकों में आने पर भी चिंता जताई है. एक यूजर ने लिखा ‌बस एक सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है डिलीवरी बॉय की समझदारी ने उसकी जान बचा ली.

एक और यूजर ने कमेंट में लिखा अब डिलीवरी करना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया. वहीं एक यूजर मजाकियां अंदाज में कमेंट करता है डिलीवरी वाला बी लाइक आग लगे तुम कंजरों की मिड नाइट क्रेविंग को अब नाइट शिफ्ट बंद. वहीं  एक और यूजर मजाक में कमेंट करता है पहले लेपर्ड डर गया, फिर इसने डिलीवरी बॉय को डरा दिया.

ये भी पढ़ें-Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो