Trending Leopard On Tree Video: तेंदुआ बड़ी आसानी से पेड़ों पर चढ़ जाते हैं इसीलिए इनको एक अच्छा पर्वतारोही भी माना जाता है. ये तेंदुए पेड़ पर चढ़ने में इतने माहिर होते हैं कि आसानी से दूसरे शिकारी जानवरों जैसे शेर, लकड़बग्घा आदि से बच निकलते हैं. इतना ही नहीं ये तेंदुए कभी-कभी अपना शिकार भी पेड़ पर लेकर चढ़ जाते हैं. हालांकि, इस बार एक तेंदुए का दांव उल्टा पड़ गया और ये एक आम के पेड़ पर फंस गया जहां से नीचे आना उसके बस में नहीं था.
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तेंदुए को पेड़ की एक शाखा पर खड़ा देखा जा सकता है जबकि बैकग्राउंड में लोगों की आवाज़ सुनी जा सकती है. इस दिलचस्प नजारे को देखने के लिए लोगों का पूरा हुजूम वहां दूर-दूर तक इक्ट्ठा हो गया था.
वीडियो देखिए:
8 घंटे तक पेड़ पर फंसा रहा तेंदुआ
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ये तेंदुआ पेड़ की शाखाओं के बीच फंस जाता है. इस जंगली बिल्ली को आठ घंटे के बाद वन अधिकारियों और अग्निशामकों की एक टीम ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन करके बचाया.
आईएफएस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
इस अनोखे वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण कस्वां ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि, "वन्यजीव प्रबंधन दैनिक रोमांच का क्षेत्र है. अब कल्पना कीजिए कि यह तेंदुआ वहां कैसे पहुंचा और लोगों की भीड़ से घिरा हुआ था. हमें उसे बचाना था."
ये भी पढ़ें:
हाथी के छेड़ते ही दुम दबाकर भागी शेरनी, Video देखकर हंसी नहीं रुकेगी
