Lemur Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों जानवरों (Animal) के कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. जो अक्सर यूजर्स को अपनी ओर खींचते देखे जाते हैं. जहां हमारे देश में पालतू जानवरों (Pet) और पक्षियों के नाम पर कुत्ते, बिल्ली और तोते को पाला जाता है. वहीं दुनिया के बाकी हिस्सों में कई अन्य प्रजातियों के जानवर पालतू जानवर बनाए जाते हैं. फिलहाल यह पालतू जानवर भी इंसानों के साथ काफी मस्ती करते नजर आते हैं.

हाल ही में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है. इसमें दो नीग्रो बच्चों को एक लेमुर के साथ खेलते देखा जा रहा है. हमारे देश में अक्सर लोगों को घर में पाली गई गाय या फिर कुत्तों को अक्सर सहलाते देखा जाता है. ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में देखने को मिल रहा है.

बच्चों ने सहलाई लेमुर की पीठ

वीडियो में दो बच्चे एक लेमुर की पीठ को सहलाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान जैसे ही बच्चे उसकी पीठ को सहलाना बंद कर देते हैं तो वह लेमुर बड़े ही दिलकश अंदाज में उन बच्चों से उसकी पीठ को सहलाने के लिए इशारा करते देखा जा रहा है. वीडियो को शेयर करने के साथ ही आनंद महिंद्रा ने मजेदार वाक्ये का जिक्र करते हुए लेमुर के मजे लिए हैं.

वायरल हुआ वीडियो

फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है. यहीं कारण है कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख व्यूज मिल गए हैं. वहीं 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है तो 18 सौ से ज्यादा यूजर्स ने इसे रीट्वीट कर अपने रिएक्शन दिए हैं. वहीं इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है.

इसे भी पढ़ेंःViral Video: सोती हुई शेरनी को छेड़ना शेर को पड़ा भारी, जंगल के राजा को याद दिला दी नानी 

Viral Video: नासिक टोल बूथ पर भिड़ुी दो महिलाएं , एक दूसरे के बाल पकड़कर दोनों ने की धक्का-मुक्की