✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Video: जाह्नवी कपूर ने साड़ी को कमर पर बांधकर किया कातिलाना डांस, वीडियो देख बोले लोग- अब तो यही क्रश है

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  14 Jun 2024 11:41 AM (IST)

Viral Video: एक शो में जाह्नवी कपूर अपने डांस के जलवे बिखेरती दिखाई दे रही हैं. जाह्नवी का वीडियो देखकर लोग यही बोल रहे हैं कि अब तो यही हमारी क्रश है.

Video: जाह्नवी कपूर ने साड़ी को कमर पर बांधकर किया कातिलाना डांस, वीडियो देख बोले लोग- अब तो यही क्रश है

जान्हवी कपूर वायरल डांस

बॉलीवुड सेलेब्रिटी गजब का डांस करते हैं इसमें कोई शक नहीं है, ऐसे में कई बार किसी पार्टी में डांस करते हुए सेलेब्रिटी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. कई सारे वीडियो बॉलीवुड से ऐसे भी वायरल हुए हैं जो ऑफ कैमरा ज्यादा अच्छे रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर किस तरह से कातिल अंदाज में डांस कर रही है. जाह्नवी कपूर एक अच्छी कलाकार और शानदार डांसर हैं. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

स्टेज पर लगाए जोरदार ठुमके

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शो में जाह्नवी कपूर अपनी कला के जलवे बिखेरती दिखाई दे रही हैं. जाह्नवी का वीडियो देखकर लोग यही बोल रहे हैं कि अब तो यही हमारी क्रश है. जाह्नवी स्टेज पर खानदानी शफाखाना फिल्म के गाने दिल जानिए पर डांस कर रही है.जाह्नवी के डांस पर लोग हूटिंग कर रहे हैं और तालियां पीट रहे हैं. जाह्नवी किसी पार्टी में गई हुई हैं और वहां की ऑडियंस के कहने पर उन्होंने ये डांस किया है जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. डांस का यह शानदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो को @viralsociety4u नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 91 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में अब सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वाह क्या कातिलाना डांस है. एक और यूजर ने लिखा...जाह्नवी अब नेशनल क्रश बनने वाली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसे कहते हैं ठुमके लगाना, बाकी सब बेकार है.

यह भी पढ़ें: रफाह के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा All Eyes on Raesi, जानें क्यों ये स्टोरी लगा रहे हैं लोग

Published at: 14 Jun 2024 11:41 AM (IST)
Tags:janhvi kapoor danceVIral VideoTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: जाह्नवी कपूर ने साड़ी को कमर पर बांधकर किया कातिलाना डांस, वीडियो देख बोले लोग- अब तो यही क्रश है
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.