Viral Video: भारतीय रेलवे में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं और बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में मिलने वाला खाना भी खाते हैं. रेलवे और IRCTC समय-समय पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और साफ-सुथरा खाना देने के दावे करते रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने एक बार फिर रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में IRCTC का एक कर्मचारी ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है.

Continues below advertisement

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है और कई यूजर्स रेलवे की सफाई व्यवस्था और खाने की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का है. वीडियो वायरल होने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए IRCTC को नोटिस जारी कर दिया है. 

वीडियो में क्या दिखाई दिया?

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के टॉयलेट के अंदर एक व्यक्ति यूज किए गए बर्तनों को साफ कर रहा है. उसके पास खाने के बर्तन रखे हुए नजर आते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि बर्तनों से भरी टोकरी बंद टॉयलेट सीट के ऊपर रखी हुई थी. वीडियो रिकॉर्ड कर रहे यात्री ने जब कर्मचारी से पूछा कि वह टॉयलेट में क्या कर रहा है, तो वह पहले चुप दिखाई दिया. इसके बाद यात्री ने उससे नाम पूछा, जिस पर उसने अपना नाम सुरेश बताया. 

यात्री ने आगे सवाल किया कि वह किस कंपनी के लिए काम करता है. इसी दौरान वीडियो में बाहर खड़ा एक अटेंडेंट भी नजर आता है. जब उससे पूछा गया कि क्या उसे इस बारे में जानकारी है, तो उसने पहले कहा कि उसने अभी यह देखा है. इसके बाद यात्री गुस्से में कहता है कि ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोकर यात्रियों को खाना परोसा जा रहा है. वीडियो में अटेंडेंट यह भी कहता सुनाई देता है कि आमतौर पर यहां बर्तन नहीं धोए जाते और आज ऐसा क्यों हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है. 

यह भी पढ़ें -Viral Cricket Video: टीम इंडिया के लिए तैयार हो रहा अगला वैभव सूर्यवंशी! नन्ही सी उम्र में लगा रहा लंबे-लंबे छक्के; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई. कई यूजर्स ने रेलवे की कैटरिंग व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. जिसमें एक यूजर ने लिखा कि अब समझ में आया कि ट्रेन का खाना खाने के बाद लोग बीमार क्यों पड़ जाते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि रेलवे किराया बढ़ाने में तो तेजी दिखाता है, लेकिन सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देता, कुछ लोगों ने कर्मचारियों की मजबूरी और संसाधनों की कमी की बात भी कही. उनका कहना था कि कई बार स्टाफ पर काम का बहुत ज्यादा दबाव होता है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, हालांकि ज्यादातर लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताया. 

यह भी पढ़ें -चिलचिलाती धूप से बचने के लिए पुताई वाले ने किया देसी जुगाड़, वीडियो देख इमोशनल हो गए यूजर्स