Trending News: कुत्ते इतने समझदार जानवर होते हैं कि कभी कभी इंसानों को भी उनसे सीखने को जरूरत पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही कुत्ते का वीडियो वायरल हुआ है जिसने अपनी समझदारी का परिचय देते हुए कई इंसानों को शर्मिंदा भी किया है. इस कुत्ते ने नल से पानी पीने के बाद नल को बकायदा बंद भी किया है.
12 सेकेंड की इस छोटी सी क्लिप में काले कुत्ते को नल खोलकर पानी पीते हुए दिखाया गया है. पानी पीने के बाद ये कुत्ता अपने सिर से नल को बंद भी कर देता है. कुत्ता ऐसा दो बार करता है जिससे पता चलता है कि ये कुत्ता अक्सर पानी पीने के बाद ऐसा ही करता होगा.
वीडियो देखें:
IPS अधिकारी ने किया शेयर
वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने 7 जुलाई को पोस्ट किया था और इसे अब तक 6.63 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. IPS अधिकारी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "बूँद-बूँद कीमती है..डॉगी को समझ आ गया, हम इंसान कब समझेंगे?"
वीडियो हुआ वायरल
पोस्ट किए जाने के बाद इस वीडियो को 25.1k से अधिक लाइक और 3900 रीट्वीट मिल चुके हैं. एक तरफ जहां नेटिज़न्स ने कुत्ते की जागरूकता की प्रशंसा की, वहीं कई नेटीजेंस ने ये भी बताया कि बाल्टी भी पानी से भरी हुई थी और कुत्ता उससे पानी पी सकता था. खैर जो भी हो, अच्छा काम करने वालों की भी आलोचना करना कोई इंसान से सीखे जबकि अच्छे काम (good work) से सबक बहुत कम लोग ही ले पाते हैं.
ये भी पढ़ें:
Watch: मस्ती करते इस बेबी कंगारू का वीडियो है बेहद क्यूट
Funny Video: टोपी पहनकर पिल्ले ने चली कछुए की चाल, देखिए ये मजेदार वीडियो