Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते नजर आते हैं. जिन्हें देख हर किसी की हंसी कंट्रोल नहीं हो पाती है. ऐसे में एक वीडियो हाल ही में सामने आया है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स को अच्छा खासा मसाला मिल गया है. जिसे कुछ यूजर्स लूप में देखने को मजबूर हो रहे हैं. वहीं यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है.
आमतौर पर किसी स्कूल या फिर क्लास में टीचर अपने स्टूडेंट को पढ़ाते नजर आता है. इन दिनों सोशल मीडिया ऐसे कुछ टीचर काफी सुर्खियां बटोरते नजर आए जो अपने अलग अंदाज से पढ़ाने के लिए मशहूर हो गए हैं. वहीं अब एक विदेशी महिला टीचर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. जिसे की उसकी ही क्लास में कुछ भारतीय छात्र गणित पढ़ाते नजर आ रहे हैं.
टीचर को पढ़ा रहे भारतीय छात्र
वायरल हो रही क्लिप को सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में एक विदेशी महिला टीचर को क्लास के अंदर देखा जा रहा है, जो की अपने छात्रों को पढ़ा रही होती है. तभी कुछ भारतीय छात्र उसे हिंदी में गणित पढ़ाते देखे जाते हैं.
हिंदी में गिनती सीख रही विदेशी टीचर
महिला टीचर क्लास में बने बोर्ड पर 10 से लेकर 16 तक की गिनती को लिखती और उनके हिंदी नामों को भारतीय छात्रों से पूछती देखी जा रही है. इस पर भारतीय छात्र हिंदी में उसे उनका मतलब समझाते और टीचर को ही गणित पढ़ाते देखे जा रहे हैं. जिसे देख यूजर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
यह भी पढ़ेंः Trending: भरी महफिल में दूल्हे ने की ऐसी शर्मनाक हरकत,