Trending Hathi Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों की दिनचर्या दिखाने वाले हजारों वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से कई वीडियो ऐसे भी हैं जिनमें जानवरों की स्थिति इतनी दयनीय होती है कि लोगों का मन व्याकुल हो उठता है. ऐसा ही एक वीडियो हाथी का वायरल हुआ है जिसमें उसे प्लास्टिक खाते देखा गया है.

वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें एक भूखा हाथी अपनी सूंड से प्लास्टिक की बनी एक पन्नी उठाता हुआ दिखाई देता है. कुछ देर बाद हाथी प्लास्टिक खाने की कोशिश करता है जिसे देखकर नेटीजेंस को काफी गुस्सा भी आ रहा है.

वीडियो देखिए:

आईएफएस अधिकारी ने की गुजारिश

आईएफएस अधिकारी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, "इतने बड़े जानवर के लिए भी प्लास्टिक खतरनाक हो सकता है. यह आहार नाल को अवरुद्ध कर सकता है. सिंगल यूज प्लास्टिक के सुरक्षित निपटान में सभी को जिम्मेदार होने का आग्रह करते हुए."

वायरल हुई हाथी की क्लिप

प्लास्टिक प्रदूषण का सबसे बड़ा मुद्दा है जो पर्यावरण के साथ ही साथ जीव जंतुओं के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है. ऐसे में इस तरह के वीडियो लोगों के बीच आक्रोश को जन्म देते हैं. ऐसा ही हाथी का दिल दहला देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.  

ये भी पढ़ें:

हाथी के छेड़ते ही दुम दबाकर भागी शेरनी, Video देखकर हंसी नहीं रुकेगी

Viral Video: दरवाजा खटखटाकर घर में घुसने की कोशिश करती दिखी बड़ी छिपकली