सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो जाता है और अपने ही ऑपरेटर पर हमला करने लगता है. कुछ ही सेकेंड में हालात ऐसे बन जाते हैं कि वहां मौजूद लोगों को बीच-बचाव के लिए दौड़ना पड़ता है. इस वीडियो ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोट्स की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो को लेकर यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
अचानक बिगड़ा रोबोट का संतुलन
वायरल वीडियो में एक शख्स ह्यूमनॉइड रोबोट को संभालता हुआ दिखाई देता है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन अचानक रोबोट तेजी से हरकत करने लगता है. वह अपने पैरों से सामने खड़े व्यक्ति को बार-बार लात मारने की कोशिश करता है. रोबोट की अचानक हुई इस हरकत से वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं. रोबोट का यह रूप देखकर ऑपरेटर भी उसकी पीछे से गर्दन पकड़कर काबू करने की कोशिश करता है लेकिन रोबोट लगातार लातें चलाता रहता है.
लोगों ने दौड़कर संभाला मामला
वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट के बेकाबू होने के बाद दूसरा व्यक्ति तुरंत आगे आता है और उसे पकड़कर नियंत्रित करने की कोशिश करता है. लेकिन रोबोट उसके पेट पर भी जोरादार लात मारता है. कुछ देर की मशक्कत के बाद रोबोट को काबू में कर लिया जाता है. हालांकि वीडियो में यह साफ नहीं है कि रोबोट तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा करने लगा या फिर टेस्टिंग के दौरान कोई गड़बड़ी हुई.
वीडियो ने छेड़ी AI सुरक्षा पर बहस
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ह्यूमनॉइड रोबोट्स की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि वायरल वीडियो की जगह, समय और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए यह कहना मुश्किल है कि घटना कब और कहां की है और इसके पीछे असली वजह क्या थी.
यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "लगता है रोबोट ने नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया." दूसरे ने कहा, "AI का डर अब फिल्मों तक सीमित नहीं रहा." वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "आज मालिक नहीं, रोबोट का मूड खराब था." वीडियो को @RT_com नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
