✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Viral Video: बवाल के बाद हिंदू लड़के को कनाडा पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, हैरान कर देगा जमीन पर पटकने का ये वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  04 Nov 2024 06:18 PM (IST)

वीडियो देखकर आप भी चौंक उठेंगे जहां पर एक हिंदू लड़के को कनाडाई पुलिस जमीन पर रगड़ते हुए दिखाई दे रही है. तीन पुलिस वाले अकेले लड़के पर जोर दिखा रहे हैं.

Viral Video: बवाल के बाद हिंदू लड़के को कनाडा पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, हैरान कर देगा जमीन पर पटकने का ये वीडियो

कनाडा में पुलिस ने हिंदू लड़के को पीटा

Trending Video: रविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में हुए खालिस्तानी हमले को लेकर हिंदुओं में आक्रोश है. यहां एक मंदिर में चल रही भक्तों की सभा को खालिस्तानियों ने निशाना बनाया और हमला कर दिया. अब इसे लेकर कनाडा में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वायरल वीडियो देखकर आप भी चौंक उठेंगे जहां पर एक हिंदू लड़के को कनाडाई पुलिस जमीन पर रगड़ते हुए दिखाई दे रही है. तीन पुलिस वाले अकेले लड़के पर जोर दिखाकर अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

कनाडाई पुलिस ने हिंदू लड़के को पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुओं पर हमले से आहत एक लड़के ने जब इसके खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया तो कनाडाई पुलिस ने न सिर्फ उसे पकड़ा, बल्कि उसे पकड़कर जमीन पर गिराया और हाथ पैर बांधने की कोशिश की. इसके अलावा उसके मुंह को अपने पंजो में जकड़कर उसे जमीन में रगड़ दिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन पुलिस वाले एक अकेले हिंदू लड़के को जकड़े हुए हैं, उनमें से एक पुलिस वाला लड़के के ऊपर बैठा हुआ है तो वहीं दो पुलिस वालों ने लड़के को जमीन में रगड़कर उसे घायल कर देने की ठानी हुई है और वो उस पर लगातार हमला कर रहे हैं. इन सभी में हिन्दू लड़का घायल होकर पुलिस के सामने समर्पण कर देता है.

यह भी पढें: पाकिस्तान के कराची में है ये 'छोटा बिहार', दाल कचौड़ी से लेकर बोटी तक का वीडियो वायरल

रविवार को मंदिर में चल रही सभा में हुआ था हमला

आपको बता दें कि रविवार को कनाडा में हुए हमले को लेकर हिंदुओं में काफी ज्यादा आक्रोश है जिसकी वजह से कनाडा में जगह जगह लोग रैलियां निकाल कर हिंदुओं से एक होने की अपील कर रहे हैं. हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले को लेकर तुरंत कार्रवाई की थी जिसके चलते हिंदू संगठनों ने ट्रूडो का शुक्रिया अदा किया था. बहरहाल वीडियो को लेकर यूजर्स में भी आक्रोश है जिसकी भड़ास यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में निकाल रहे हैं.

यह भी पढें: इस पहेली को सुलझाने में घूम जाएगा दिमाग, कहीं चक्कर खाकर गिर न पड़ें आप

भड़के यूजर्स

वीडियो @isambhava ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हिंदुओं पर हर तरफ से जुल्म हो रहा है. एक और यूजर ने लिखा...कनाडा में भी योगी को लाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बंटोगे तो ऐसे ही पिटोगे, इसलिए बंटना नहीं है और न ही बहकना है.

यह भी पढें: गूगल पर लगे जुर्माने की रकम जानकर सिर पीटने लगे यूजर्स, बोले- इतना पैसा पूरी दुनिया में नहीं

Published at: 04 Nov 2024 06:18 PM (IST)
Tags:CanadaTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: बवाल के बाद हिंदू लड़के को कनाडा पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार, हैरान कर देगा जमीन पर पटकने का ये वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.