पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा.पत्नी- क्या हुआ जी...?पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए.पत्नी- तो आप कैसे बचे...?पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था.पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का.थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है.पत्नी गुस्से में - ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी.

सुनसान सड़क पर एक आवारा लड़का लड़की को देखकर बोला- मेरे साथ चलोगी? लड़की- कहां? लड़का- जहां तुम कहो.लड़की- अच्छा, तो पुलिस स्टेशन चलते हैं.लड़का- लो बताओ, अब बंदा अपनी बहन से मजाक भी नहीं कर सकता.

मरीज- मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,सोने के बाद नींद नहीं आती काम करूं तो थक जाता हूं.डॉक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे.

लड़की- मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं, नदी में कूद सकती हूं.लड़का- लव यू जानू, अभी मिलने आ जाओ न.लड़की- पागल हो क्या इतनी धूप में आऊंगी तो काली नहीं हो जाऊंगी.

संता- अपना सिर पानी में डुबोकर खड़ा था.

बंता- अरे! क्या कर रहे हो सोहन भाई?

संता- आजकल दिमाग नहीं चल रहा है। इसलिए देख रहा हूं कि पंक्चर तो नहीं हो गया है.

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूंछा

पंडित जी .. बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को

औरत.. पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं.

पहली रोटी खुद खाती हूं और

आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं.

पंडित बेहोश!!

.शराबी: गरम क्या है?वेटर: चाउमीन.शराबी: और गरम?वेटर: सूप.शराबी: और गरम?वेटर: उबलता पानी.शराबी: और गरमवेटर: आग का गोला है.शराबी: लेकर आओ, बीड़ी जलानी है.

शराबी दरवाजे पे दस्तक देता है? उसकी बीवी दरवाजा खोलती है.
शराबी-कौन हैं आप? बीवी- मुझे भूल गए.
शराबी- नशा हर गम को भुला देता है बहन.