एक मां तो आखिर मां होती है फिर चांहे वो इंसान की हो या जानवरों की. अपने बच्चे के लिए वो सारी दुनिया तक से लड़ जाती है. ऐसी ही एक बहादुर मां की कहानी ट्वीटर पर छाई हुई है. संरक्षण जीवविज्ञानी नेहा सिन्हा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उत्तर बंगाल के एक हथनी ने अपनी जान पर खेल कर अपने बच्चे की जान बचाई थी. नेहा की पोस्ट पढ़कर ट्वीटर पर सब लोग इमोश्नल हो गए. वहीं नेहा ने उस हथनी मां और बच्चा (हाथी) की एक तस्वीर भी साधा की है. इस तस्वीर को अजीवन साहा ने खींचा था.
हथनी नेकैसेबचाईजान? :
गंगा नाम की मादा हाथी अपने झुंड के साथ खेतों से चलते हुए रास्ते में बने रेलवे लाइन के सामने से गुजरी तभी वहां से ट्रेन निकलने वाली थी. झुंड के सभी हाथी लाइन को पार कर गए, लेकिन गंगा का बच्चा लाइन पर खड़ा रहा. उसकी जान बचाने के लिए मादा हाथी ट्रेन के सामने आ गई और अपने बच्चे की रक्षा करते हुए मर गई.
यूजर्सहुएइमोश्नल:
फोटोग्राफर अजीवन साहा की खींची हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद इमोश्नल कर दिया . वहीं एक यूजर ने कहा कि गंगा की कहानी पढ़ने के बाद आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं, तो दूसरे यूजर ने कहा वो इस कहानी को कभी नहीं भूल सकेंगे. तो वहीं कई यूजर्स गंगा की ममता को सलाम कर रहे हैं. बतादें कि वैसे नेहा सिन्हा ने वाइल्ड एंड विलफुल किताब में ऐसे ही 15 बहादुर जानवरों की कहानी लिखी है.
इसे भी पढ़ेंः
रूही रिव्यु - यह हॉरर फिल्म दर्शकों के साथ बेहूदा कॉमेडी है | Uncut
