Trending Shikar Ka Video: ये जीवन की सच्चाई है कि एक शिकारी भी दूसरे शिकारी का शिकार बन जाता है. पक्षियों में बाज (Hawk) सबसे ज्यादा खतरनाक शिकारी माना जाता है, जो कई किलोमीटर दूर से ही अपने शिकार को तड़ लेता है और उन पर हमला कर देता है. ये शिकारी पक्षी, हवा में शिकार करने के साथ ही साथ जमीन पर भी अपना शिकार ढूंढ लेता है. ऐसा ही एक वीडियो इस खतरनाक शिकारी का वायरल हुआ है जो जमीन पर अचानक लैंड करता है और खरगोश पर हमला कर देता है.
ट्विटर पर ऐसा ही एक खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बाज को खरगोश का शिकार करते हुए देखा गया है. दरअसल ये बाज हवा में उड़ रहा होता है और कई किलोमीटर दूर से इसकी नजर जमीन पर मौजूद खरगोश पर पड़ जाती है. वीडियो में बाज को उड़कर आते, फिर खरगोश को दबोचते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो देखकर कोई भी चौंक जायेगा.
वीडियो देखिए:
वीडियो में आपने देखा कि कैसे उड़ते हुए बाज ने खरगोश को अपना शिकार बना लिया. खरगोश के पीछे से आकर बाज उसको दबोच लेता है और खरगोश सिवाय तड़पने के कुछ नहीं कर पाता है. वीडियो को जिसने भी देखा उसके होश उड़ गए कि कैसे आसमान से भी बाज ने जमीन पर मौजूद खरगोश को देख लिया और उस पर हमला कर दिया.
वायरल हुआ वीडियो
इस दिलचस्प क्लिप को एनिमल वर्ल्ड नाम की आईडी से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 782 व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर यूजर्स के कॉमेंट भी आना जारी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, "ओह, ये बहुत भयानक था." एक दूसरे यूज़र ने लिखा है कि, "खतरनाक शिकारी."
ये भी पढ़ें:
अपने बाड़े से बाहर आने लगा हिप्पो, गार्ड ने डांटा तो वापस गया