कहते हैं जब जब हसीनाएं ठुमके लगाती है तब तब हुस्न के चाहने वालों के दिलों में जो जलजला आता है उसे केवल आशिक ही समझ सकते हैं. लेकिन जब बात शहर की हसीना की हो और वो भी साड़ी लपेटे ठुमके लगाती हसीना तो छुरी जरा जोर से चला करती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक खूबसूरत लड़की काले रंग की साड़ी पहने जादू की झप्पी गाने जिस तरह से डांस कर रही है उसने हर किसी को पानी पानी कर दिया है. वीडियो को देखकर यूजर्स की धड़कनें बढ़ गई हैं और हर कोई यही कह रहा है..."कोई तो रोक लो."

Continues below advertisement

काली साड़ी पहन जादू की झप्पी पर हसीना का डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हसीन लड़की जिसने काले रंग की साड़ी पहनी हुई है अपने घर के आंगन में जादू की झप्पी गाने पर जबरा डांस करती दिखाई दे रही है. जैसे ही गाना बजता है वो अपनी सुध बुध भूल बस डांस करने लग जाती है. डांस करते हुए उसका आत्मविश्वास और एक्सप्रेशंस ऐसे हैं मानों उसने डांस के लिए कहीं से ट्रेनिंग ली हो. कैमरे पर लचकती उसकी कमर और चेहरे पर चांद जैसी रोशनी लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है.

Continues below advertisement

वीडियो देख अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे लोग

लड़की का डांस ऐसा है कि यूजर्स इसे लाखों बार देख चुके हैं लेकिन उनकी नजरें उस लचक और डांस से हटने का नाम नहीं ले रही है. काली साड़ी तो लड़की के डांस में चार चांद लगा रही है. भले ही लड़की यह डांस घर के आंगने के आसपास कर रही हो लेकिन उसका कॉन्फिडेंस ऐसा है मानों लाखों लोगों की भीड़ के आगे वह परफॉर्मेंस दे रही हो. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो 

वीडियो को Vanshika shorts नाम के यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...अरे कोई तो रोक लो. एक और यूजर ने लिखा...हुस्न तो कमाल का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....क्या कमाल डांस है, कोई इनकी इंस्टाग्राम आईडी दे दो.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो