Trending Gujarat Election 2022:गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का पहला चरण गुरुवार यानी 1 दिसंबर को शुरू हो चुका है और यहां के सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी क्षेत्रों के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान चला. इस दौरान एक ऐसी वोटर भी अपने मौलिक अधिकार की पूर्ति के लिए मतदान केंद्र पंहुचती है, जिसकी उसी दिन शादी होने वाली थी.

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें एक दुल्हन को गुजरात चुनाव में वोट डालते हुए देखा जा सकता है. इस महिला को गुलाबी रंग के लहंगे में तैयार होकर एक बूथ में वोट डालते हुए कैप्चर किया गया है, जिसके तुरंत बाद उमको अपनी शादी में जाते हुए देखा जा सकता है. शादी से पहले जातिगत वोट डालने गई इस दुल्हन का वीडियो वायरल हो गया है, जो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है.

वीडियो देखिए:

शादी से पहले वोट डालने पहुंची दुल्हन

सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को "IamSuVidha" नाम की आईडी से सुविधा नाम की एक ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लिबास में सजी-धजी ये महिला गुजरात के एक मतदान केंद्र में वोट डालने आई है, जिसे अपना वोट कास्ट करते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसकी इसी दिन शादी भी है और व्यस्तता के बावजूद दुल्हन अपना वोट देना नहीं भूलती है.

सोशल मीडिया यूजर्स इस दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. चूकि एक-एक वोट कीमती होता है और ऐसे में किसी को भी अपना वोट कास्ट करने से नहीं चूकना चाहिए. ऐसे में इस दुल्हन ने ये साबित कर दिया है कि कोई भी जरूरी काम वोट डालने के आड़े नहीं आना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

लुका-छुपी का खेल खेलते नन्हे पक्षी को देखा है कभी?