✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

आज तो रहने देता भाई! अपनी ही शादी में दोस्तों के साथ लूडो खेलता दिखा दूल्हा, मजेदार फोटो वायरल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  02 Dec 2024 07:02 AM (IST)

तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. देखने से लग रहा कि दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार करते करते बोर हो गया और उसने टाइम पास करने के लिए लूडो खेलता ठीक समझा.

आज तो रहने देता भाई! अपनी ही शादी में दोस्तों के साथ लूडो खेलता दिखा दूल्हा, मजेदार फोटो वायरल

शादी में लूडो खेलता दूल्हा

शादी के सीजन में साल 2024 में कुल 48 लाख शादियां होंगी. ऐसे में शुरुआती दौर के रुझान आने शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर शादियों में घटे अजीब वाकयों को लेकर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया पेश आया जहां एक दूल्हा मंडप में अपने दोस्तों के साथ बैठा लूडो खेलता दिखाई दे रहा है. तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. देखने से लग रहा कि दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार करते करते बोर हो गया और उसने टाइम पास करने के लिए लूडो खेलता ठीक समझा.

अपने ही मंडप में लूडो खेलता दिखा दूल्हा

ये मजेदार वाकया हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दूल्हा अपनी शादी के दौरान मंडप पर दोस्तों के साथ लूडो खेलते हुए देखा गया है. यह नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमान हैरान रह गए और कुछ ने इसे मनोरंजक तो कुछ ने इसे हैरान कर देने वाला मामला बताया. आजकल शादियों में पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ अनोखे और मजेदार पल भी शामिल हो रहे हैं, जो लोगों को हंसी-खुशी के माहौल में बांध देते हैं. यह घटना न सिर्फ शादी के मेहमानों के लिए बल्कि सोशल मीडिया पर भी मनोरंजन का जरिया बन गई है.

इससे पहले मंडप में ट्रेडिंग करते दिखा था दूल्हा

इससे पहले भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दूल्हा मंडप पर बैठा ट्रेडिंग करता दिखाई दिया था. अक्सर मंडप पर दूल्हे को पहले बैठा दिया जाता है और दुल्हन काफी देर बाद अपनी सहेलियों के साथ पहुंचती है. ऐसे में दूल्हे बेचारे बोरियत से बचने के लिए अपने फोन का ही सहारा लेते हैं. बहरहाल दूल्हे की लूडो वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: लड़की ने चलती ट्रेन की छत पर डांस कर किया हैरान, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

पोस्ट को @Muskan_nnn नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 4 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका हो तो वहीं कई लोगों ने तस्वीर को रिपोस्ट भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीर को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....भाई लूडो लूडो के चक्कर में कोई तेरी गोटी काटकर दुल्हन ले जाएगा. एक और यूजर ने लिखा....कहीं सच में भाई के साथ लूडो न हो जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो मुन्ना है मुन्ना इसकी शादी क्यों करवा दी.

यह भी पढ़ें: डिवाइडर से टकराकर 'देसी सुपरमैन' बना स्कूटी सवार, बोलेरो के बोनट पर ऐसे की लैंडिंग

Published at: 02 Dec 2024 07:02 AM (IST)
Tags:ludoTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • आज तो रहने देता भाई! अपनी ही शादी में दोस्तों के साथ लूडो खेलता दिखा दूल्हा, मजेदार फोटो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.