Trending Shadi Ka Video: शादी समारोह में सबसे ज्यादा रौनक दूल्हे के दोस्तों और सालियों से होती है. दूल्हे के दोस्त अक्सर शादियों में मस्ती मजाक करते और दूल्हे को छेड़ते नजर आते हैं, लेकिन कोई भी मजाक एक सीमा तक अच्छा लगता है, उसके बाद वो मजाक, मजाक नहीं रह जाता है. शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मंच पर बैठे शादी के जोड़े के साथ कुछ दोस्त लोग भी मौजूद होते हैं, जिनमें से एक दूल्हे का सेहरा हटाकर, उसे लगातार परेशान कर रहा होता है.

ट्विटर पर शेयर किए गए इस मजेदार वीडियो (Funny Video) को देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह के दौरान मंच पर दूल्हा और दुल्हन जयमाल के बाद बैठे हुए हैं और स्टेज पर अन्य लोग भी मौजूद हैं. इस दौरान एक दोस्त, दूल्हे के पीछे खड़ा उसका सेहरा बार-बार खराब करता वीडियो में देखा जा सकता है. दूल्हा बहुत देर तक अपने गुस्से को पी लेता है, लेकिन कुछ ही देर में उसके सब्र का बांध टूट जाता है और वो अपने दोस्त की जमकर धुलाई कर देता है. ये पूरी क्लिप देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है.

वीडियो देखिए:

गुस्से में दूल्हे ने कर दी दोस्त की पिटाई

वीडियो में आपने देखा कि, दोस्त के बार-बार छेड़े जाने के बावजूद दूल्हा बेचारा सबके सामने उसे कुछ बोल नहीं पा रहा था. मगर थोड़े ही देर बाद जब पानी सिर के ऊपर से निकलने लगा, तब दूल्हा पलटकर अपने दोस्त पर वार कर देता है और उसे पीट देता है. वीडियो देखने के बाद आप इसको लूप में भी देख सकते हैं. वीडियो इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.  

वायरल हुआ फनी वीडियो

वायरल हो रहे इस मजेदार वीडियो को "गुलजार साहब" नाम की ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि, "मजाक का भी अपना एक दायरा होता है." वीडियो को अब तक 33 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और सैकड़ों यूजर्स ने इस फनी वीडियो को लाइक भी किया है.

ये भी पढ़ें:

गधे को पीठ पर लादे बस पर चढ़ गया शख़्श, पब्लिक बोली- जमाना उल्टा हो गया