Watch Video : आपने शादी में दूल्हे के डांस से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन जिस वीडियो के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वैसा वीडियो शायद ही आपने कभी देखा हो. इसमें दूल्हा डीजे पर बज रहे गाने को सुनकर ऐसे झूम उठता है कि वह मंडप से उठकर फ्लोर पर जाकर नाचने लगता है. वह अपने साथ दुल्हन को भी उठाकर ले जाता है. दूल्हे का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग काफी देर तक हंसते रहे. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
रोकने पर भी नहीं रुका दूल्हा
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि शादी का मंडप बना हुआ है. यहां दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ और लोग भी बैठे हैं. शादी की रस्में चल रहीं हैं. इस बीच डीजे पर गाना बजता सुन दूल्हा उठने लगता है. उसे दुल्हन हाथ पकड़ के रोक लेती है. दूल्हा कुछ देर के लिए रुक जाता है. इस बीच फिर गाने की आवाज सुनकर वह खुद को रोक नहीं पाता और फट से उठकर खड़ा हो जाता है. यही नहीं वह अपने साथ दुल्हन को भी उठाकर डीजे फ्लोर पर ले जाता है.
ये भी पढ़ें : Watch: मेंढक पर चढ़ा फिटनेस का नशा, स्पेशल डंबल से रोड पर ही करने लगा एक्सरसाइज
पंडित जी से भी करता है डांस के लिए रिक्वेस्ट
डीजे फ्लोर पर पहुंचने के बाद दुल्हन तो खड़ी रहती है, लेकिन दूल्हा दिल खोलकर डांस करने लगता है. दूल्हे का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद हर मेहमान हैरान हो जाता है. काफी देर तक सब हंसते रहते हैं. दूल्हा पंडित जी से भी डांस करने को कहता है. बाद में दूल्हे के साथ एक और शख्स डांस करने लगता है.
1 लाख से अधिक बार देख चुके हैं लोग
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ये भी पढ़ें : Watch: फोटो खिंचाते वक्त दोस्त खींच रहा था गाल, दूल्हे को आया गुस्सा और थप्पड़ मारकर कर दिया उसी को लाल