Viral Video: शादी का दिन किसी के लिए भी उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है. लड़कियां तो इस दिन की तैयारी महीनों पहले से शुरू कर देती हैं. लेकिन, क्या कभी ऐसा देखा या सुना है कि अपनी शादी के समय दुल्हन ही घोड़े बेचकर सो रही है. अगर नहीं देखा है तो आज देख लीजिए.

दरअसल, अपनी शादी के समय सोते हुए दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दुल्हन पूरी तरह तैयार होकर शादी के वेन्यू पर पहुंच चुकी है. बारात और दूल्हा भी वहां पहुंच चुके हैं और मंडप में पंडित जी दुल्हन का इंतजार कर रहे हैं. कैप्शन में भी ऐसा ही लिखा गया है कि पंडित जी कह रहे- "दुल्हन को बुलाइए...." लेकिन यहां तो कुछ और ही दिख रहा है.

 सोफे पर घोड़े बेचकर सो रही दुल्हन

आप वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन हॉल में पड़े एक सोफे पर आराम से घोड़े बेचकर सो रही है. वह इतनी निश्चिंत होकर सो रही है कि उसे देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि उसकी शादी है. बेफिक्र होकर सोते हुए दुल्हन का किसी रिश्तेदार ने वीडियो बना लिया है. यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

इस वीडियो पर हजारों लाइक्स और मजेदार कॉमेंट्स भी आ रहे हैं. अपनी ही शादी में सोती हुई दुल्हन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के पेज पर भी शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें:Watch: भयानक सांप पर हमला करना पक्षी को पड़ा भारी, मुश्किल से बची जानWatch: बेसमेंट में नजर आए लाखों की तादाद में बिच्छू, देखकर दहल जाएगा दिल