Trending Dada Dadi Video: परिवार का कोई सदस्य जब विदेश में जाकर बस जाता है तो उसका साल में एक दो बार ही अपने देश वापस आना हो पाता है. ऐसे में परिवार के बड़े-बुजुर्ग हमेशा अपने बच्चों को याद करके तड़पते रहते हैं और उनके आने की राह ताकते रहते हैं. हालांकि, फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिए इस गैप को भरने की कोशिश लगातार जारी रहती है, लेकिन सामने से मिलने के मायने ही कुछ और होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो एक शख्स का वायरल हो रहा है, जो लगभग दो साल बाद अपने परिवार से मिलने भारत लौटता है और अपने दादा-दादी से बिना बताए मिलकर उनको सरप्राइज देता है.
वीडियो की शुरुआत में एक आदमी कमरे में प्रवेश करता है. जैसे ही वह अंदर आता है, वहीं मौजूद उसके दादा आश्चर्यचकित हो जाते हैं, जबकि उसकी दादी तुरंत उसे गले लगाने के लिए व्याकुल हो उठती है. दोनों दादा-दादी उसे देखकर इतने भावुक हो जाते हैं कि उनके आंसू छलक पड़ते हैं.
वीडियो देखिए:
पोते ने दिया दादा दादी को सरप्राइज
इंस्टाग्राम यूजर "@rubenova" के अपलोड किए गए इस वीडियो में आपने उन्हें अपने परिवार को सरप्राइज करते हुए देखा. वीडियो के कैप्शन में पोते ने लिखा कि, "मैंने अपने दादा-दादी को ढाई साल से नहीं देखा है, दुर्घटना से पहले. सभी दर्द के बावजूद, मैंने उन्हें देखने जाने का फैसला लिया और यह निश्चित रूप से इसके लायक था."
वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के बाद से इसे 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है. वीडियो को अब तक 92 हजार लाइक और कई कमेंट्स भी मिल चुके हैं. एक यूजर ने लिखा कि, "आपने मुझे भावुक कर दिया. आप लकी है कि आपके पास वो हैं.. दादा-दादी से प्यारा कुछ भी नहीं है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये बहुत बढ़िया सरप्राइज है उनके लिए."
ये भी पढ़ें:
