Trending: चिड़ियाघर में आगंतुकों (Visitors) को अपने बच्चे को दिखाते हुए, एक गोरिल्ला (Gorilla) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया है. वीडियो कनाडा के कैलगरी चिड़ियाघर (Calgary Zoo in Canada) में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में गोरिल्ला अपने बच्चे को गोद में उठाकर वहां घूमने आने वाले लोगों से मिलवाता है.

वीडियो में मदर गोरिल्ला (Mother Gorilla) को चिड़ियाघर में आगंतुकों (zoo visitors) को अपने बच्चे को दिखाते हुए दिखाया गया है. गोरिल्ला को ऐसा करते देखकर कोई इस पर विश्वास नहीं कर सका.

वीडियो देखें:

क्यूट वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को 29 जुलाई को वायरलहॉग (Viralhog) के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया था. इसे एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस वीडियो को 17 हजार से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में दिया है कि, "एक गर्वित मामा कैलगरी चिड़ियाघर में अपने बच्चे को दिखाती है."

कई यूजर्स को क्यों नही भाया ये वीडियो

जहां इंटरनेट के एक वर्ग को यह वीडियो बहुत प्यारा लगा वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जो इन जानवरों को पिंजरे में बंद किए जाने के विचार का विरोध भी कर रहे थे. एक यूजर ने कहा, "इन जानवरों (Animals) को खुले में रहने की आदत होती है फिर भी इनको इस तरह से कैद करके रखना कहां तक जायज है."

ये भी पढ़ें:

Funny Video: खुद को शीशे में देख भड़क गया घोड़ा, सोचा कौन है उधर!

Funny Video: कुत्ते को बच्चों की तरह सोता देख छूटी यूजर्स की हंसी, देखिए ये मजेदार वीडियो