✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Video: स्टेज पर हो रहा था अश्लील डांस, दादी ने डंडा उठाकर कर दिया ये काम... वीडियो वायरल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  06 Jun 2024 02:42 PM (IST)

Viral video: एक शादी समारोह में स्टेज पर कुछ लड़कियां अश्लील डांस कर रही हैं, अश्लील डांस करते हुए ये लड़कियां जब हद पार कर देती हैं तो एक दादी मां वहां पर छड़ी लेकर पहुंच जाती है.

Video: स्टेज पर हो रहा था अश्लील डांस, दादी ने डंडा उठाकर कर दिया ये काम... वीडियो वायरल

दादी मां डांस पर हिंसक

Trending Video: सोशल मीडिया पर आपने तरह तरह के डांस वीडियो तो जरूर देखे होंगे, लेकिन कई सारे वीडियो ऐसे सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर आप शर्मिंदा हो जाते होंगे.आजकल के शादी ब्याह समारोह में अश्लील डांस का प्रचलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. ऐसे में शादी ब्याह में आए बड़े बुजुर्ग इन डांस को देखकर कई बार हाइपर हो जाते हैं, और कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि सभी को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक समारोह में स्टेज पर कुछ लड़कियां अश्लील डांस कर रही है, ऐसे में एक बूढ़ी औरत हाथ में छड़ी लिए उन डांस कर रही लड़कियों को मारने के लिए दौड़ती है. सोशल मीडिया पर दादी मां का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

छड़ी लेकर मारने को दौड़ी दादी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शादी समारोह में स्टेज पर कुछ लड़कियां अश्लील डांस कर रही हैं, अश्लील डांस करते हुए ये लड़कियां जब हद पार कर देती हैं तो एक दादी मां वहां पर छड़ी लेकर पहुंच जाती है, और लड़कियों को छड़ से मारने के लिए दौड़ती है. जैसे ही बूढ़ी दादी मारने के लिए दौड़ती है तो लड़की डांस को और ज्यादा अश्लील बना देती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस कर रही लड़की बूढ़ी औरत को डांस करके चिढ़ा रही है. ऐसे में एक शख्स वहां आता है और बूढ़ी औरत को अपने साथ ले जाने लगता है, लेकिन वो बूढ़ी औरत मानती नहीं है और लड़की के सामने छड़ी लेकर खड़ी ही रहती है. इसके बाद दादी को कई बार समझाया जाता है, उसके बाद कहीं जाकर दादी वहां से चली जाती है.

देखें वीडियो

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई यूजर्स ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आजकल के लोगों को क्या हो गया है, रिस्पेक्ट करना ही भूल गए हैं. एक और यूजर ने लिखा...संस्कारी लोगों के सामने ये सब करोगे तो यही होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह लोग संस्कार भूल गए हैं, कोई इन्हें संस्कार सिखाओ.

यह भी पढ़ें: कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से कूड़ेदान में फेंकती दिखी महिला, वीडियो आया सामने

 

Published at: 06 Jun 2024 02:42 PM (IST)
Tags:Obscene DanceVIral VideoTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: स्टेज पर हो रहा था अश्लील डांस, दादी ने डंडा उठाकर कर दिया ये काम... वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.