Trending News: हमारे देश में बेटियों (Daughter) को पराया धन कहा जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि वह शादी के बाद अपने ससुराल चली जाती हैं. लेकिन कई मौकों पर देखा गया है कि बेटियां घर में दूसरों से पहले ही समझदार हो जाती हैं और परिवार के लोगों का ध्यान रखती नजर आती हैं.
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक छोटी से बच्ची को काफी कम उम्र में समझदार होते देखा जा रहा है. वीडियो में बच्ची की मां बाजार में कड़कती धूप के नीचे बैठ अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए फल बेचती नजर आ रही है, तो मां को धूप से तपता देख बच्ची अपनी मां की सेवा करती दिख रही है.
छोटी सी बच्ची मां के कुछ भी कहे बिना ही सब कुछ समझ लेती है और उसे कड़ी धूप से राहत देने के लिए एक गत्ते के जरिए मां की हवा और उसके लिए छांव करते नजर आती है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल जीत लिया है. जिसे देख ज्यादातर यूजर्स काफी इमोशनल हो गए हैं.
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है. इसी के साथ ही वीडियो को देख इमोशनल हो रहे यूजर्स ने कमेंट कर बच्ची की सराहना की है. एक यूजर ने लिखा 'बेटी को प्यार भरा वंदन', एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा 'क्योंकि ये मां है.' दूसरे यूजर ने इस वीडियो को बहुत ही प्यारा और कभी ना भूल पाने वाला बताया है.
इसे भी पढ़ेंःWatch: कार पर राइड करता ये तोता है सुपर हीरो, यकीन नहीं आता तो खुद देख लो
Watch Pan-Slapping Contest: वायरल वीडियो में देखिए एक अजीब खेल, पैन से मारना है एक दूसरे को थप्पड़
