सोशल मीडिया की रंगीन दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो पहली ही नजर में लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक बेहद खूबसूरत और हैरत अंगेज वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को अपना दीवाना बना दिया है. इस वीडियो में बैंगनी रंग का देसी लहंगा-चोली पहने एक खूबसूरत लड़की बर्फीली वादियों के बीच स्नोबोर्डिंग का खतरनाक स्टंट बेहद सादगी और स्वैग के साथ करती नजर आ रही है. पश्चिमी खेल और भारतीय परिधान का यह अनोखा फ्यूजन देखकर लोग उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए हैं.

Continues below advertisement

बर्फ की सफेद चादर पर बैंगनी लहंगे का जादू

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ हैं. इस माइनस डिग्री वाले बर्फीले माहौल में लड़की ने कोई ट्रेडिशनल हैवी विंटर जैकेट या स्नोसूट पहनने के बजाय, बैंगनी रंग का फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा और चोली पहना हुआ है. आंखों पर सनग्लासेस, हाथों में कड़े और चेहरे पर बेफिक्र मुस्कान के साथ जब लड़की स्नोबोर्ड पर पैर बांधकर ढलान से नीचे उतरती है, तो नजारा देखने लायक होता है.

देसी स्वैग और एडवेंचर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

लड़की ने न सिर्फ यह अतरंगी आउटफिट पहना है, बल्कि वह बहुत ही खूबसूरती और निपुणता के साथ बर्फ पर स्नोबोर्डिंग करती दिखाई दे रही है. हवा में उड़ता उसका दुपट्टा और बैकग्राउंड में बर्फीली चोटियां इस पूरे दृश्य को किसी बॉलीवुड फिल्म के ड्रीम सीक्वेंस जैसा बना देती हैं. जिस तरह से उसने भारतीय परिधान के साथ इस एडवेंचर स्पोर्ट्स को बैलेंस किया है, उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी... दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा

नेटिजन्स बोले- 'ये तो असली नेशनल क्रश है'

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स का तांता लग गया है. लोग लड़की के लुक, कॉन्फिडेंस और स्नोबोर्डिंग स्किल्स के मुरीद हो गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "देसी वाइब्स विद वेस्टर्न स्पोर्ट्स, इसे कहते हैं असली स्वैग." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इतनी ठंड में भी इतना ग्रेस और स्टाइल, वाकई कमाल है." कई यूजर्स इसे बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री से भी बेहतर बता रहे हैं. वीडियो को ursk8kid नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल