Trending Video: जब प्यार मोहब्बत और इसे जाहिर करने की बारी आती है तो किसी को भी अपनी फीलिंग दिखाने के हग और किस सबसे आम और साधारण तरीके होते हैं. लेकिन यह संपर्क जब दो लोगों के बीच होता है तब तक तो ठीक है, लेकिन अगर कोई होशियारी दिखाने के लिए और व्यूज पाने के लिए अपना ये प्यार मगरमच्छ के साथ दिखाने लग जाए तो गजब हो जाता है.
मगरमच्छ एक बेहद ही संगीन और खतरनाक जानवर है, जिसके जबड़े में एक बार कोई फंस जाए तो फिर यमराज ही उसे छुड़ाने आते हैं. ऐसे में एक लड़की ने भरे मजमे में एक खतरनाक और जानलेवा मगरमच्छ को किस कर डाला. इसे आप लड़की की बेवकूफी भी कह सकते हैं, बहरहाल इस हरकत को स्टंट का नाम दिया जा रहा है.
लड़की ने किया मगरमच्छ को किस
वायरल हो रहे वीडियो में ब्लू रंग की ड्रेस पहने एक खूबसूरत सी लड़की अपने हुस्न के उलट काम करती दिखाई दे रही है, जहां वो एक मगरमच्छ को किस करते हुए दिखाई दे रही है. लड़की स्टेज पर लाए गए एक मगरमच्छ के पास जाकर बैठ जाती है, स्टेज के नीचे हजारों लोगों का मजमा सिर्फ इसलिए लगा हुआ है ताकि वो मगरमच्छ और लड़की का किस देख पाएं. इन सब के बीच लड़की मगरमच्छ को आंखों और हाथों से कंट्रोल करके चूम लेती है. चूमने से पहले वो मगरमच्छ के जबड़े को प्यार से सहलाती है और फिर उसके मुंह को हाथों से बंद करके उसे होठों पर किस कर लेती है, जिसके बाद देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं.
देखने वाले लोगों के फूल गए हाथ-पैर
वीडियो में लड़की की हिम्मत और वायरल होने का जुनून दिखाया गया है, कि किस तरह से लड़की इस खतरनाक काम को अंजाम दे डालती है. इन सब के बाद लड़की काफी वक्त तक अपने होंठ मगरमच्छ के होंठों से नहीं हटाती है, जिसे देखकर लोगों के हाथ पैर फूल जाते हैं, हालांकि बाद में भीड़ जोरदार तालियां बजाकर लड़की के हौसले की दाद देती दिखाई देती है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म
मगरमच्छ प्रजाति में डर का माहौल है, बोले यूजर्स
वीडियो को अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल लग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा....मगरमच्छ भी लड़की के चक्कर से नहीं बच पाया, तुम किस खेत की मूली हो सख्त लौंडों. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....मगरमच्छ प्रजाति में डर का माहौल है.
यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है
