Girl Dance Video: सोशल मीडिया पर डांस के वीडियोज अक्सर ही वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो क्रिंज कंटेंट के कारण भी वायरल हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो दिख रहा है, वो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा. दरअसल, वीडियो में एक महिला प्रेग्नेंसी के दौरान रील बनाते नजर आ रही है वह भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है. लोगों को यह वीडियो काफी शॉकिंन लग रहा है कि इस स्थिति में भी महिला ऐसा कैसे कर सकती है. इंटरनेट पर कई यूजर्स ने वीडियो देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला प्रेग्नेंट है और वह भोजपुरी गाने पर डांस करती दिख रही है. माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर महिला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को छपरा जिला के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, 'इस हाल में भी रील बनाना नहीं छोड़ रहे लोग, सच में दुनिया बदल रही है. ' इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है.
वायरल वीडियो पर यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वायरल वीडियो पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया खत्म होने के कगार पर है.' एक और यूजर ने लिखा- महिला के जज्बे को सलाम है. वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम बच्चे के बारे में तो सोचना चाहिए.'
ये भी पढ़ें-
Video: गन दिखाकर बच्ची को किडनैप करने की कोशिश नाकाम, पालतू कुत्ते ने यूं बचाई जान
