✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Video:ताजमहल के सामने कुर्ता पहनकर डांस करते हुए जर्मन इंस्टाग्रामर का वीडियो वायरल, आपने देखा?

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq   |  27 May 2024 01:19 PM (IST)

Viral video: जर्मन इंफ्लुएंसर नोएल रॉबिन्सन ताजमहल में रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अक्सर अपनी हुडी में अपने बड़े बालों को छिपाकर रखने वाले इस इंफ्लुएंसर को लोग काम डाउन बॉय के नाम से जानते हैं.

ताजमहल पर नोएल रॉबिन्सन का डांस

Trending Video: भारत में हर रोज सैकड़ों विदेशी घूमने आते हैं, उन्हें भारत का कल्चर भी पसंद आता है और वे इसे प्रमोट भी करते हैं. ऐसे में आपने बड़े बाल वाले एक विदेशी शख्स को तो अक्सर रील बनाते हुए देखा ही होगा. जो अपनी हुडी में अपने बड़े बालों को छिपाकर अचानक लोगों को सरप्राइज करता है. इसे काम डाउन बॉय के नाम से भी जाना जाता है. यह कोई और नहीं बल्कि जर्मनी के एक इंफ्लुएंसर नोएल रॉबिन्सन हैं. जो कि अक्सर अपनी रील को लेकर वायरल रहते हैं. ऐसे में फिलहाल यह भारत भ्रमण पर हैं, और अपनी रील का जलवा यहां भी बिखेर रहे हैं. इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ताजमहल में एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

ताजमहल के सामने किया डांस

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जर्मन इंफ्लुएंसर नोएल रॉबिन्सन ताजमहल में रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अक्सर अपनी हुडी में अपने बड़े बालों को छिपाकर रखने वाले इस इंफ्लुएंसर को लोग काम डाउन बॉय के नाम से जानते हैं. ऐसे में नोएल रॉबिन्सन फिलहाल भारत भ्रमण पर हैं, जिसके वीडियो आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. नोएल ने रील में भारत की पोशाक कुर्ता पायजामा को पहना हुआ है. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूजर्स उनका ये लुक देखकर बोल रहे हैं कि इन्हें आधार कार्ड दिया जाए.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Noel Robinson नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 4 लाख 43 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ताज क्या दिखा ये तो उस्ताद जाकिर हुसैन बन गया. एक और यूजर ने लिखा...भाई ये इंडिया है, यहां की बात ही कुछ और है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई कोई इसे आधार कार्ड दो.

यह भी पढ़ें: हाथ मे लैपटॉप लिए जूते खरीदते दिखी महिला... यूजर्स बोले ऑफिस का काम तो ऑफिस में निपटाया करो

Published at: 27 May 2024 01:19 PM (IST)
Tags: VIral Video TRENDING dance at taj mahal
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video:ताजमहल के सामने कुर्ता पहनकर डांस करते हुए जर्मन इंस्टाग्रामर का वीडियो वायरल, आपने देखा?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.