नई दिल्लीः हमारे देश में कहावत है कि 'गरजने वाले बादल कभी बरसते नहीं हैं.' इसी मुहावरे को सच करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में दो कुत्तों को एक दूसरे पर गुर्राते और भौंकते देखा जा सकता है. दो कुत्तों के बीच एक लोहे का दरवाजा है. ये दरवाजा जैसे ही हटता है, दोनों कुत्ते शांत हो जाते हैं.
सोशल मीडिया पर दो कुत्तों की लड़ाई का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो देखकर लगता है कि एक दूसरे के खून के प्यासे यह कुत्ते कुछ ही देर में काफी खतरनाक लड़ाई कर सकते हैं.
शुरुआत में दोनों कुत्तों के बीच एक लोहे का दरवाजा होने के कारण वह एक-दूसरे पर सिर्फ गुर्राते और भौंकते दिखाई देते हैं. ये दरवाजा जैसे ही हटता है, दोनों अचानक से शांत हो जाते हैं. जिस कारण यह मजाकिया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
इसे सोशल मीडिया पर आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने 30 जनवरी को शेयर किया था. जिसे अभी तक 14 हजार के करीब लोगों ने देख लिया है. वहीं 1500 लोगों ने इसे पसंद किया है और 250 से ज्यादा लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया है. अवनीष ने इसे शेयर करते हुए लिखा है 'ये दीवार हमेशा के लिए हटा दो.'
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने दो कुत्ते के गले लगने की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'या फिर उन्हे दीवारों के रहते, प्रेम करना सिखा दो'. दूसरे यूजर ने लिखा, 'यही है सोशल मीडिया का प्लेटफार्म! जहां पर सभी अपनी भड़ास निकालने में लगे हैं.' एक यूजर ने लिखा, 'शायद ये महान pscyologist पावलव का दूसरा प्रयोग है.'
इसे भी पढ़ेंः चीन की कार्रवाई के डर से अपना घर द्वार छोड़ हजारों लोग हांगकांग से भागे ब्रिटेन
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जुल्मो-सितम, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने लगी गुहार