Watch Video : आपने शायरी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखे होंगे. इनमें से कुछ शायरी आपके दिल में उतर गई होगी, तो कुछ आपके जुबां पर चढ़ गई होगी. कुछ शायरियों ने आपको हंसाया भी होगा. आज हम आपको एक ऐसी शायरी का वीडियो दिखाएंगे, जिसे आप सुन तो आसानी से सकते हैं, लेकिन इसे सुनाना काफी मुश्किल होगा. इन सबके बाद भी आप इसे बार-बार सुनेंगे और हर बार मुस्कुराएंगे. चलिए फिर देखते हैं यह धमाकेदार वीडियो.
शायरी सुनते ही निकलेगी हंसी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का बाइक पर बैठा है. उसके पीछे लड़की भी बैठी है. अचानक वह लड़का तेज आवाज में कहता है, गाइज बाहुबली में भी एक शायर ने क्या खूब कहा है. इसके बाद लोगों का पूरा ध्यान उस लड़के पर चला जाता है. लोग जानना चाहते हैं कि बाहुबली में ऐसी कौन सी शायरी है जो उन्होंने नहीं सुनी और वह है क्या, लेकिन अगले ही पल लड़का जो कहता है उसे सुनकर सबकी हंसी निकल जाती है.
सुना देता है कालकेय का डायलॉग
लड़का कोई शायरी नहीं, बल्कि इस फिल्म के विलेन कालकेय द्वारा बोला गया वह डायलॉग दोहराता है जो किसी के लिए भी समझना मुश्किल है. दरअसल कालकेय जो बोलता है वह कोई भाषा होती नहीं है. वह तो इमेजिन किए गए शब्द होते हैं. कालकेय का वह डायलॉग कुछ इस प्रकार था, जो वह लड़का दोहराता है.
Nimmddaa…Gojrass thelmii..
Aardha bhos.. Kkraakvikana Bhhumle..
Mohinoojukooo…Lioohakvee…
Unu Kaasthaa..peezzraaa..
RoopuveeMinn.. Bahathhee
Zarathraamaa mahashmathee..
Bhreemsaa…Inknoom..Minmahakki..
Chooho..Chuunnamatasweekkdhee..
Thraaa…Ghraakshh…Hooorrr…Aarr.
इस ना समझने वाले डायलॉग को सुनकर लोग खूब मुस्कुरा रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
