भारतीय शादियों की रौनक और 'अतिथि देवो भव:' का मिजाज पूरी दुनिया में मशहूर है. लेकिन सोचिए क्या हो, जब कोई विदेशी पर्यटक ई-रिक्शा से गुजरते-गुजरते चमकती लाइटों और डीजे की आवाज सुनकर सीधे भारतीय शादी के पंडाल में एंट्री मार दे? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी बंदे का ऐसा ही मजेदार और एनर्जेटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह विदेशी गोरा बकायदा राजा-महाराजाओं वाली सुनहरी शेरवानी और सिर पर साफा बांधकर बिन बुलाए मेहमान बनकर एक भारतीय शादी में पहुंच गया और फिर जो गदर मचाया, उसे देखकर पूरी महफिल लोटपोट हो गई.

Continues below advertisement

"रिक्शावाले भैया रोको! मुझे शादी में जाना है": ई-रिक्शा रोककर मारी बिंदास एंट्री

वायरल हो रहे इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विदेशी टूरिस्ट ई-रिक्शा में बैठकर कहीं जा रहा था. रास्ते में जैसे ही उसने जगमगाता शादी का टेंट और डीजे का शोर सुना, उसका मन भी शादी का लुत्फ उठाने का कर गया. उसने तुरंत ई-रिक्शा वाले से गाड़ी रोकने को कहा और उतावलेपन के साथ शादी के पंडाल की तरफ दौड़ लगा दी. खास बात यह रही कि वह पहले से ही भारतीय पारंपरिक परिधान यानी रॉयल शेरवानी और पगड़ी पहने हुए था, जिससे उसका लुक एकदम दूल्हे या किसी खास मेहमान जैसा लग रहा था.

डीजे फ्लोर पर काटा बवाल: आंटियों संग मिलाए कदम, दूल्हा-दुल्हन संग खींची फोटो

शादी के टेंट में एंट्री मारते ही विदेशी मेहमान का उत्साह देखने लायक था. वह बिना किसी झिझक के सीधे हाथ उठाकर नाचते हुए अंदर दाखिल हुआ. उसकी यह जिंदादिली देखकर घराती और बराती भी खुशी से झूम उठे. फिर क्या था, गोरा बाबू सीधे डीजे फ्लोर पर पहुंचा और वहां डांस कर रही महिलाओं व मेहमानों के साथ उछल-उछलकर हरियाणवी-बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाने लगा. गजब का माहौल तब बना जब वह स्टेज पर चढ़ गया और दूल्हा-दुल्हन के पास जाकर मुस्कुराते हुए पोज दिए और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर बवंडर: लोग बोले- 'भारतीय शादियों का जादू ही कुछ ऐसा है.'

यह मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स पर आग की तरह फैल रहा है. यूजर्स इस फॉरेनर के मस्तमौला अंदाज और भारतीय मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई ने बिन बुलाए शादी में जाकर ऐसा माहौल बनाया कि असली बराती भी साइड में खड़े होकर देखने लगे." दूसरे यूजर ने लिखा, "यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है, जहां बिना कार्ड के भी विदेशी मेहमान का ऐसा शाही स्वागत होता है." वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "शेरवानी में यह बंदा बिल्कुल बॉलीवुड का हीरो लग रहा है, एनर्जी लेवल एकदम 100% है."

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल