✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

लड़की के साथ भोजपुरी गाने पर अमेरिकी शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, इंडिया गेट का वीडियो वायरल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  26 Oct 2024 01:41 PM (IST)

Viral Video: वीडियो इंडिया गेट का है जहां एक लड़की इस गाने पर विदेशी शख्स के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रही है. रील में विदेशी शख्स लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है.

लड़की के साथ भोजपुरी गाने पर अमेरिकी शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, इंडिया गेट का वीडियो वायरल

अमेरिकी शख्स ने भोजपुरी गाने पर डांस किया

Trending Video: भारतीय संगीत को दुनियाभर में लोग बेहद पसंद करते हैं, सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी लोग भी बॉलीवुड के गानों के दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर आपने कई सारे विदेशी लोगों को बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी भोजपुरी गाने पर किसी विदेशी को ठुमके लगाते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल है जो राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट का है, जहां एक लड़की भोजपुरी गाने पर एक विदेशी शख्स से जमकर ठुमके लगवा रही है. यही नहीं, यह विदेशी शख्स लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की नाकाम कोशिश भी करते हुए दिखाई दे रहा है.

भोजपुरी गाने पर विदेशी ने लगाए ठुमके

वायरल वीडियो एक विदेशी शख्स खेसारी लाल यादव के गाने कटोरे कटोरे गाने पर ठुमके लगाता दिखाई दे रहा है. वीडियो इंडिया गेट का है जहां एक लड़की इस गाने पर विदेशी शख्स के साथ रील बनाते हुए दिखाई दे रही है. रील में विदेशी शख्स लड़की के डांस स्टेप्स को फॉलो करने की कोशिश कर रहा है लेकिन इसमें वो कुछ हद तक नाकामयाब रहता है, लेकिन फिर भी उसे भोजपुरी गाने का खुमार इस कदर चढ़ा है कि वह हार मानने को तैयार नहीं है. डांस करते हुए शख्स गिर भी पड़ता है लेकिन सिर से डांस का बुखार है कि उतरने का नाम तक नहीं ले रहा है.

यह भी पढ़ें: कोचिंग सेंटर है या टॉर्चर सेंटर? NEET स्टूडेंट को डंडे से पीटता दिखा टीचर, वीडियो वायरल

भोजपुरी के दीवाने हैं विदेशी लोग!

गौरतलब है कि विदेशियों में भोजपुरी गाने का क्रेज काफी हद तक बढ़ा है, सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें विदेशी लोग भोजपुरी और बिहारी गानों पर थिरकते हुए दिखाई दे  रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ विदेशी बालाएं सड़क पर निकल रही बारात के डीजे में बज रहे भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगा रही थी. इस वीडियो को भी लाखों लोगों ने देखा था और जमकर तारीफ की थी. बहरहाल इंडिया गेट से वायरल हुए इस वीडियो पर लोगों ने अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी है.

यह भी पढ़ें: चेक योर ऑरेंजेस... युवराज सिंह के एनजीओ ने ब्रेस्ट कैंसर पर बनाया ऐड, मच गया बवाल

बेटी बचाओ इंस्टाग्राम पर नचाओ

वीडियो को sanam_dancer97 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बेटी बचाओ, इंस्टाग्राम पर नचाओ. एक और यूजर ने लिखा....आजादी का गलत इस्तेमाल हो रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...क्या फायदा ऐसी आजादी का जिसमें फिर से अंग्रेजों के आगे नाचना पड़े.

यह भी पढ़ें: स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज से उतारा नीचे, वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर रहे मजेदार कमेंट

Published at: 26 Oct 2024 01:41 PM (IST)
Tags:VIral VideoTRENDINGbhojpuri dance
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • लड़की के साथ भोजपुरी गाने पर अमेरिकी शख्स ने जमकर लगाए ठुमके, इंडिया गेट का वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.