Trending: एक प्रवासी भारतीय परिवार (NRI Family) के लिए ओमान के समुद्र तट पर छुट्टियां मनाना तब एक त्रासदी में बदल गया, जब यहां उठी तेज लहरें 8 लोगों को बहा ले गई. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर ही एक तूफान ला दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन लड़कियों को हिंसक लहरों के बावजूद सलालाह अल मुगसैल समुद्र तट के चट्टानी तट पर तस्वीरों के लिए पोज देते हुए दिखाया गया है. लहरें जैसे ही तेज होती हैं ये लड़कियां अपना संतुलन खो देती हैं और गिर जाती हैं. वीडियो में एक लड़की को एक आदमी बचाने के लिए खींच रहा होता है जबकि अन्य को मदद के लिए चिल्लाते देखा जा सकता है. वीडियो में दो आदमी मदद के लिए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं और वे समय रहते उन्हें बाहर निकालने के लिए हाथ बढ़ा देते हैं. तभी पांच अन्य महिलाओं को भी तेज लहरों से बहते देखा गया.

वीडियो देखें:

 

Like या Life, क्या है जरूरी ?

गल्फ न्यूज के अनुसार, नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस प्राधिकरण (CDAA) ने कहा कि वह उनमें से केवल तीन को बचाने में सफल रहा, जबकि पांच अन्य अभी भी लापता हैं. हालांकि बाद में खबर ये भी आई कि इनमें से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अभी भी लापता हैं.

आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा (IPS Deepanshu Kabra) ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है कि, "Your "Life" is more important than your "Likes." इस हृदयविदारक घटना के वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है कि क्या "life" से बड़ा एक "like" होता है. आजकल लोग एक फोटो के चक्कर में अपनी जिंदगी के साथ अनजाने में खिलवाड़ कर जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand: पुलिस ने ढूंढ निकाला महिला का iPhone, यूजर्स ने दिए ये रिएक्शन

Tamil Nadu: अपने बच्चे को बारिश से बचाने के लिए खुद छतरी बन गई एक हथिनी