Trending Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार वीडियोज़ की कोई कमी नहीं है. आए दिन शानदार वीडियोज़ का सिलसिला चलता रहता है. ऐसे वीडियोज़ को देखने के बाद कई बार तो हंसी आती है, तो कई बार हैरानी भी होती है. इन दिनों भी एक ऐसा ही चौंका देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है.
सड़क पर तैरने लगीं मछलियां
आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि अब मछलियां (Fish) सड़क पर तैरने लगी है. जी हां, वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. आपको ये जानकर हैरानी तो हो रही होगी कि तालाब और नदियों (Rivers) में तैरने वाला जीव आखिर सड़क पर कैसे तैर सकता है, लेकिन सच्चाई तो यही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो गुवाहाटी (Guwahati) का बताया जा रहा है. यहां सड़क पर गाड़ियां नहीं, बल्कि मचलती-उछलती मछलियां नजर आ रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के कारण सड़क बिल्कुल नदी बन चुकी है. सड़क पर पानी लबालब भरा हुआ है और मछलियां तैरते हुए दिखाई दे रही हैं.
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा (IPS Rupin Sharma) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक इसे 29 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि मछलियां सड़क पर तैरती हुई काफी खुश लग रही है और यह नजारा वाकई शानदार है.
ये भी पढ़ें- Folding Umbrella Market: ट्रेन के आते ही पटरियों से हट जाता है पूरा बाज़ार, अद्भुत है ये रेल रूट
ये भी पढे़ं- Watch: बुर्ज खलीफा की चोटी पर चढ़ा ये शख्स, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
