✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

तीसरी शादी कर रहा था पति, अचानक निकाह में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ जमकर दंगल, देखें वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  11 Jan 2025 09:41 PM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को लेकर अपने पति के तीसरे निकाह को रुकवाने पहुंच जाती है और वहां उस शख्स की क्लास लगा देती है.

तीसरी शादी कर रहा था पति, अचानक निकाह में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ जमकर दंगल, देखें वीडियो

तीसरी शादी करने जा रहा था शख्स, पहली बीवी ने पहुंच लगा दी क्लास

Trending Video: सोशल मीडिया पर यूं तो आपने कई सारे हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने शादी में मेलो ड्रामा देखा है? जहां तीसरी शादी कर रहे शख्स के फंक्शन में उसकी पहली बीवी आन पड़े और हंगामा कर दे. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दो बीवियों के होते हुए तीसरा निकाह पढ़ने जा रहा होता है, तभी उसकी खाट खड़ी करने उसकी पहली बीवी अपने बच्चे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाती है, और उसके बाद शुरू होता है असली ड्रामा. वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल है.

तीसरी शादी कर रहा था पति, अचानक पहुंची पहली बीवी

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे को लेकर अपने पति के तीसरे निकाह को रुकवाने पहुंच जाती है और वहां सभी के सामने उस शख्स की क्लास लगा देती है. इन सब में शादी में आए मेहमान भी हैरत में पड़ जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर माजरा क्या है. वीडियो में एक शादी समारोह का आयोजन दिखाया गया है, जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ दाखिल होकर वहां हंगामा शुरू कर देती है. महिला वहां लोगों को इकट्ठा कर ऐसा दावा करती है कि शादी कर रहा ये शख्स उसका शौहर है और उसके बच्चे का बाप है. जिसके बाद महिला को वहां के लोग एक सेपरेट जगह ले जाकर उसकी बात सुनने लगते हैं.

कैमरे पर बताई सारी दास्तान

कमरे में पहुंचकर महिला कई लोगों के आगे खड़े होकर उनसे वीडियो बनाने की गुजारिश करते हुए कहती है कि 10 अक्टूबर 2014 को मेरा निकाह इस शख्स से हुआ था और डेढ़ साल के बाद मेरी रुखसती हुई है. मेरा एक बेटा है जिसका बाप ये शादी कर रहा शख्स है. ये मुझे यह कहकर आया है कि किसी जरूरी काम से हैदराबाद जा रहा है. इसकी दूसरी बीवी भी है, जिससे इसने 7 फरवरी को निकाह किया है, उसे भी मैंने जानकारी दे दी है. लेकिन उस बेचारी की तबीयत खराब है इसलिए शायद वो ना आए.

यह भी पढ़ें: भारत की पहली महिला शिक्षक फातिमा शेख एक काल्पनिक पात्र हैं, खूब वायरल हो रहा है दिलीप मंडल का यह दावा

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इसे 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 1 लाख 74 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....भाई का जलवा है, यहां एक नहीं संभल रही और ये तीन लेकर घूम रहा है. एक और यूजर ने लिखा...वो तो सब ठीक है, लेकिन अपने बच्चे को कोट पेंट क्यों पहनाकर लाई हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अच्छा किया, इस शख्स को तो पुलिस में दे देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: शख्स ने सोते-सोते AI से 1000 नौकरियों में किया अप्लाई, सुबह उठा तो रह गया हैरान

Published at: 11 Jan 2025 09:41 PM (IST)
Tags:NikahTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • तीसरी शादी कर रहा था पति, अचानक निकाह में पहुंच गई पहली बीवी, फिर हुआ जमकर दंगल, देखें वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.