Suicide Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कुछ हैरतअंगेज वीडियो (Amazing Video) सामने आते हैं. जिन्हें देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इन दिनों युवाओं को डिप्रेशन (Depression) का शिकार होते देखा जा रहा है. जिसके कारण कई बार वह तंग आकर अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लेते हैं. ऐसे में कुछ रियल लाइफ हीरो अपनी जान जोखिम में डाल उन्हें बचाते नजर आ रहे हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला को अपनी इमारत में खिड़की पर बैठे देखा जा रहा है. जो की अपनी जिंदगी से परेशान आकर खुद की जान देने का फैसला कर लेती है. इस दौरान वह ऊंची इमारत में अपने फ्लैट के कमरे की खिड़की से कूदने का मन बना लेती है.
वायरल हो रही वीडियो में महिला को इमारत की खिड़की पर बैठे देखा भी जा रहा है. इसी दौरान एक फायर फाइटर अपनी जान जोखिम में डाल मुस्तैदी से उसके ऊपर के कमरे की खिड़की से लटक कर आता है और उसे तेजी से धक्का मार कमरे में धकेल देता है. फायर फाइटर की बहादूरी देख हर कोई दंग रह गया है.
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को कम्युनिकेटर ऑफ इलोरिन नाम के पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 16 सौ से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. वहीं महिला की जान बचाने के लिए यूजर्स फायर फाइटर की सराहना कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः आग के बीच डांस करते दिखे दूल्हा-दुल्हन
