Father Baby Trending Video: आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि एक पंत दो काज.... जिसका मतलब होता है कि एक साथ दो काम निपटा लेना. सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो में लोगों की क्रियटिविटी भी देखने को मिलती रहती है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि एक पापा अपने बच्चे को किचन के बेसिन के अंदर बैठाकर नहला रहा है और साथ ही साथ उसी बेसिन में बर्तन भी धो रहा है. लोगों को पिता का ये आइडिया मजेदार और दिलचस्प लग रहा हैं वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो पापा की इस हरकत पर हैरान हो रहे हैं.
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक पिता किचन के बेसिन में बर्तन धोते हुए अपने बच्चे को पानी में नहला भी रहा है. इस दौरान ये बच्चा अपने समय को पूरी तरह एंजॉय कर रहा होता है. सोशल मीडिया पर पिता और बच्चे का ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स दंग रह गए हैं और इस पर तरह तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं.
वीडियो देखें:
वीडियो पर आए ढेरों कमेंट्स
वायरल हो रहे इस रोचक वीडियो को ट्विटर पर Figensport नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 1 लाख 60 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और हजारों लाइक्स भी इस वीडियो को मिल चुके हैं. पापा के कमाल के आइडिया वाले इस वीडियो पर यूजर्स की तरह तरह प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र ने कमेंट किया है कि,"अब ये देखने को मिल रहे हैं. ना तो बच्चा अच्छे से साफ हो रहा है और ना ही बर्तन" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसे क्रियटिव पापा मुझे क्यों नहीं मिले?" कई यूजर्स ने पिता की हरकत को लापरवाही बताया है.
ये भी पढ़ें: भाई को गायब करने का जादू दिखा रही थी बच्ची, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हंसी छूट जाएगी