Trending News: सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमें हमारे बचपन की याद दिला देता है. हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपने बच्चे के लिए खिलौना लेकर जाते नजर आ रहा है. यह तस्वीर हर किसी को अपने बचपन की याद दिला रहा है, यहीं कारण है कि लोग इसे तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
बचपन में अपने माता-पिता से मिलने वाले गिफ्ट पर हर कोई खुशी से झूम उठता था. ऐसा कई बार देखा गया है कि दिखने में काफी सस्ते और छोटे उपहार भी बच्चों के लिए दुनियाभर की खुशी से भी ज्यादा कीमती होते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर हर किसी का दिल जीतते नजर आ रही है.
वायरल हो रही इस तस्वीर को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है. जिसमें एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल पर एक बड़ा प्लास्टिक का खिलौना घर ले जाते नजर आ रही है. इस मार्मिक तस्वीर को देख कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इसे अपने बच्चे के लिए घर ले जा रहा है. जिसे पाकर उसका बच्चा खुशी से झूम उठेगा.
तस्वीर को पोस्ट करते हुए आईएएस अधिकारी ने कैप्शन में लिखा 'आज रात कोई खुशी से सो नहीं पाएगा.' ऐसा इसलिए लिखा गया है, क्योंकी यह तस्वीर हजारों शब्द खुद ही बयां कर रही है और हर कोई उस बच्चे की खुशी का अंदाजा लगा सकता है. खबर लिखे जाने तक तस्वीर को 61 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं 3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं.
इसे भी पढ़ेंःViral Video: पत्नी की पिटाई से परेशान प्रिंसिपल, दर्ज कराया मुकदमा, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: 8 साल के बच्चे ने संभाला ट्रैफिक, ऐसे किए इशारे
