Panda Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल जीत लेने वाले ऐसे कई वीडियो रोजाना वायरल होते देखे जाते हैं. उन्हें यूजर्स लंबे समय तक देखना पसंद करते हैं. जानवरों में दिलचस्पी होने के कारण ज्यादातर यूजर्स का झुकाव इन दिनों वाइल्ड लाइफ वीडियो (Wild life Video) की ओर देखा जा रहा है. इस दौरान कुछ क्यूट और बेहद ही प्यारे जानवरों (Animal) की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रही है.
चीन में पाया जाने वाला पांडा हर किसी को अपने लुक्स और मासूमियत से अपना कायल बनाते देखा जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आने वाले पांडा के वीडियो किसी भी दूसरे जानवरों के वीडियो की तुलना में तेजी से वायरल हो जाते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही पांडा सोशल मीडिया यूजर्स का दिल चुराते देखा जा रहा है.
बचकानी हरकतों ने जीता दिल
पांडा को अपनी बचकानी हरकतों के लिए ज्यादा जाना जाता है. वीडियो में भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. चिड़ियाघर के अंदर एक पांडा को पिंजड़े के अंदर जाने की कोशिश करते देखा जा सकता है. इस दौरान वह अपने भारी भरकम और मोटे शरीर के कारण उसमें फंसा हुआ दिख रहा है.
वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
पांडा (Panda) को ऐसे फंसा देख हर किसी को हैरानी हो रही है कि इतना मोटा होने के बाद वह उसमें आधा पार कैसे हो गया. वहीं यह भी सोच रहे हैं कि बेचारा अब उसमें से कैसे निकलेगा. फिलहाल सभी के सवालों का जवाब देते हुए पांडा खुद को आसानी से उसमें से पार कर लेता है. जिसे देख हर किसी को काफी हैरानी होती है. पांडा के अनोखे कारनामे का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोरते हुए तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
इसे भी पढ़ेंःVideo: फीमेल डॉग ने लिया बिल्ली के बच्चों को गोद, दूध पिलाते आई नजर
Video: स्कूल के पहले दिन बच्चे को आई घर की याद, पहले जी भर के रोया, फिर कहने लगा घर कॉल लगा दो
