Trending News: आज के समय में पालतू जानवरों के साथ ही पक्षियों को पालने का भी ट्रेंड काफी चल रहा है. ऐसे में हमारे सामने कई बार ऐसे पक्षी भी आते हैं जो अपनी ओवरलोड क्यूटनेस से सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. जिसमें एक कबूतर की तरह दिखने वाला पक्षी सभी को अपनी दीवाना बना रहा है.

दरअसल इस पक्षी की खास बात इसके पखों में है. इसके पंख खास तरह से सजे हुए दिख रहे हैं. जिसे देख कर हर कोई दंग रह गया है. यह इंसानों में कर्ली हेयर और शादी के लिए तैयार किसी दुल्हन के वेडिंग ड्रेस जैया दिख रहा है. जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भी नेटिजन्स एक पक्षी के पंखों के स्टाइल को देख कर दंग है. कई इसे लेकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पर लव रिएक्शन के साथ ही हार्ट इमोजी सेंड कर रहें हैं. वहीं कई का कहना है कि उन्होंने पक्षी के पंखों को पहली नजर में वेडिंग ड्रेस समझ लिया था.

इसे भी पढ़ेंःWatch: हार्डी संधू के Bijlee Bijlee सॉन्ग पर बच्ची और उसके पिता ने किया शानदार डांस, भारत से मिल रहा प्यार

फिलहाल वीडियो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे naturelife_ok नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 लाख व्यूज मिल गए हैं. वहीं 25 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. सभी इसे बिना किसी शक बेहद खूबसूरत पक्षी बता रहे हैं.