Marriage Viral Video: नवंबर की शुरुआत के साथ ही हर तरफ शादी और खुशियों की शहनाई की गूंज हर तरफ सुनाई दे रही है. शादियों के सीजन में हर तरफ खुशी के माहौल के साथ ही लोगों को काफी व्यस्त देखा जाता है. वहीं शादियों के मंडप से लेकर बारात में डांस से धमाल मचा रहे बारातियों के वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी को दीवाना बनाते नजर आते हैं.
फिलहाल इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा या फिर दुल्हन चर्चा के केंद्र में ना होकर शादी करा रहे पंडित जी सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल वायरल हो रही वीडियो में पंडित जी के मंत्र उच्चारण का अंदाज और शादी कराने का तरीका हर किसी को पसंद आ रहा है. जिसके बाद हर कोई उनकी तलाश में जुट गया है.
शादी में छाए पंडित जी
वायरल हो रही वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. ट्विटर पर इस वीडियो को नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन को शादी के मंडप पर देखा जा रहा है. जो की अग्नि के फेरे लेने की तैयारी में दिख रहे हैं. इस दौरान माइक पर सुनाई दे रही पंडित जी की आवाज हर किसी को काफी पसंद आ रही है.
पंडित की तलाश में यूजर्स
वीडियो में शादी करा रहे पंडित जी मंत्रो को गाकर पढ़ते सुनाई दे रहे हैं. जिससे शादी का माहौल काफी खुशनुमा हो गया है. वहीं हर कोई सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तेजी से शेयर करते हुए शादी करा रहे पंडित जी की तलाश में जुट गया है. फिलहाल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है, जिसे देख हर कोई खुश नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ेंः Video: खुजली मिटते ही अपने पैर का दुश्मन बन बैठा कुत्ता