Trending Hathi Ka Video: हाथी की गिनती, बहुत विशाल, बलशाली और बुद्धिमान जानवरों में की जाती है. हाथियों के हजारों वीडियो ऑनलाइन ट्रेंड करते रहते हैं, जिनको यूजर्स का भरपूर प्यार भी मिलता है. इन वीडियो में हाथियों की बेहद क्यूट हरकतें कैद होती हैं, जिसे देखकर किसी का भी दिन बन जाता है. ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक हाथी को पर्यटकों से भरी बस से लिफ्ट लेने की कोशिश करते हुए देखा गया है.

ट्विटर पर हाथी के इस वीडियो (Elephant Viral Video) को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ ही साथ इसका कैप्शन भी काफी मजेदार है, जिसमें लिखा है कि, "दिवाली की छुट्टियों में सभी जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं..." वीडियो में हाथी को एक बस को रोककर, उसमें चढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है.

वीडियो देखिए:

हाथी के लिए छोटी पड़ गई बस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आपने देखा कि एक हाथी (Elephant Viral Video), हाईवे रोड पर अपनी सूंड से बस को रुकने का इशारा करता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बस रुक भी जाती है. फिर ये हाथी बस के गेट से अंदर घुसने की कोशिश भी करता है, लेकिन अफसोस ये बस इस विशालकाय जानवर के लिए थोड़ी छोटी साबित होती है. वीडियो में आगे इस जंगली टस्कर को बिना किसी को नुकसान पहुंचाए, बस से अपना रास्ता अलग करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में हाथी की हरकतें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी.

ये भी पढ़ें: Video: घोड़ी नहीं मिली तो गधे पर बैठा दूल्हा