Trending Elephant & Lions Fight Video: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी "जाको राखे साइयां मार सके न कोय" अर्थात जिस पर ईश्वर की कृपा दृष्टि होती है उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. यहां ये कहना इसीलिए उचित है क्योंकि जब एक साल का हाथी 14 खूंखार शेरनियों के बीच से सही सलामत बच निकले तो यही पंक्तियां याद आती हैं. हालांकि, इसमें हाथी की बहादुरी और निडरता की भी सबसे अहम भूमिका है. जबकि ऐसा कहा जाता है कि शेर जंगल का राजा होता है, लेकिन शेरनियां भी इनसे कुछ कम नहीं होती हैं. 

भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है जिसको देखकर ऑनलाइन यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में हाथी को 14 शेरनियों का अकेले सामना करते दिखाया गया है.  इस दौरान एक शेरनी हाथी के ऊपर तक चढ़ जाती है और दूसरी पीछे से हमला करती है. फिर भी ये हाथी डटकर इन शेरनियों का सामना करता है और इन्हें गिरा देता है. बाकी शेरनी भी मौके की तलाश में रहती हैं, लेकिन ये हाथी बिना कोई गलती किए इनसे लगातार लड़ता रहता है और मात भी देता है.

वीडियो देखें: 

 

हाथी ने दिया शेरनियों को मात

वीडियो में आगे आपने देखा कि हाथी इन शेरनियों को चुनौती देता है और इनके चंगुल से निकलकर नदी की ओर बढ़ने लगता है, लेकिन अपने पीछे-पीछे एक शेरनी को आता देख ये हिम्मत करके वापस इन शेरनियों की तरफ रुख करता है और इन्हें बारी-बारी से खदेड़ता है. ये शेरनियां अब इस हाथी से डर चुकी थी और किसी में इसका सामना करने की हिम्मत नहीं बची थी. कांटे की इस टक्कर में हाथी की जीत होती है.

कौन हुआ जंगल का राजा

ये वीडियो 2014 का है जो अपने कंटेंट की वजह से एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जाम्बिया के नॉर्मन कैर सफ़ारिस चिंज़ोम्बो कैंप का दौरान कैप्चर किया गया था. मात्र एक साल के हाथी की बहादुरी देखने के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर इस क्लिप को साझा करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा है कि, “फिर जंगल का राजा कौन होना चाहिए?"

ये भी पढ़ें:

Watch: शेरों ने महिला को दी जादू की झप्पी! Video देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

Funny Video: इंसानों की तरह रगड़-रगड़ कर नहाता है ये बड़ा चूहा, नहीं यकीन तो खुद देख लो