Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई जानवरों से रिलेटेड वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी किसी जानवर क्यूट वीडियो वायरल होता है तो कभी जानवरों की लड़ाई वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इस बार भी सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करता हुआ नजर आता है कि लोग देखते रह जाते हैं.

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में हाथी अपनी ताकत से एक झटके में दीवार तोड़ देता है. वीडियो में हाथी की ताकत और दीवार की मजबूती का अंदाज देखकर इंटरनेट यूजर्स भी शोक में आ जाते हैं. कई दूर खड़े लोग हाथी की ताकत को दूर से अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आते हैं.

दीवार तोड़कर गजानन ने मारी एंट्री

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई हाथी किसी प्लाॅट के अंदर होते हैं और कुछ ही सेकंड बाद उनमें से एक हाथी अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए सामने दीवार पर जोरदार धक्का मारता है. हाथी के धक्के से दीवार भरभराकर गिर जाती है. वहीं दीवार गिरा कर हाथी प्लॉट से बाहर निकल जाते हैं. हाथी के दीवार तोड़ने के अंदाज का यह वीडियो से अंदर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वही इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लाइक्स भी मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-Video: 370 रुपये की बिरयानी पड़ी भारी! कॉमेडी शो में अपनी डेट का किस्सा सुनाने पर गई शख्स की नौकरी

हाथी की ताकत की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हाथी की ताकत और दीवार की मजबूती की चर्चा कर रही है. हाथी की ताकत को देखकर एक वीडियो कमेंट करता  है हाथियों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे चाहें तो तोड़फोड़ के काम में पूरी इमारत गिरा दें. दूसरा यूजर कमेंट करता है कि हाथी की ताकत अपनी जगह है, लेकिन लगता है दीवार बनाने में तीसरे दर्जे का सामान इस्तेमाल किया गया. एक और दूसरे यूजर ने लिखा यह हाथी की ताकत कम और निर्माण कार्य की पोल ज्यादा खोल रहा है. एक और यूजर ने बताया हाथी और ठेकेदार की खराब क्वालिटी वाली दीवार का कॉम्बिनेशन बड़ा खतरनाक साबित हुआ. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया पत्थर की दीवारें गिरा देने वाले हाथी के लिए यह कंक्रीट की दीवार कोई बड़ी बात नहीं है. एक और यूजर ने तंज कसते हुए कहा लगता है अंबूजा सीमेंट का विज्ञापन यहां फेल हो गया. वहीं एक यूजर ने मजाक में कमेंट किया दीवार भी शायद सरकारी थी, तभी एक धक्के में ढह गई. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है हाथी तो शक्तिशाली है कि लेकिन यहां असली समस्या निर्माण की खराब क्वालिटी की लग रहा है.

ये भी पढ़ें-Viral Video : हमका अपनी लाइफ जिए दो पापा... आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा बाप, बॉयफ्रेंड संग चली गई बेटी