Emotional Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी बड़ी है, यहां रोजाना हमें हजारों की तादाद में वीडियो और तस्वीरें सामने आते देखी जाती हैं. जो यूजर्स को रोमांच से भरने, उनका मनोरंजन करने के साथ ही उन्हें इमोशनल भी कर सकती हैं. हाल ही में एक भावुक कर देने वाला बड़ा ही मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख यूजर्स की आंखें भर आई हैं. 

दरअसल वायरल हो रही वीडियो में एक बुजुर्ग कपल नजर आ रहा है, जो किसी शादी समारोह के दौरान खाने की टेबल पर बैठा दिख रहा है. इस दौरान बुजुर्ग शख्स खाने में सक्षम नहीं होता तो उसकी पत्नी उसे उपने हाथों से खाना खिलाते दिख रही है. इस वीडियो में पति और पत्नी के बीच के प्यार को आसानी से समझा जा सकता है. जिसे देखने के बाद यूजर्स की आंखों में आंसू छलक गए हैं.

पति को खाना खिला रही बुजुर्ग पत्नी

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर अबा जियॉन नाम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट की गई है. इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग कपल किसी शादी समारोह के दौरान खाने की टेबल पर बैठे हैं. इस दौरान उसके आगे केले के पत्ते में खाने के लिए चावल रखे हैं. फिलहाल बुजुर्ग पति खाना खाने में सक्षम नहीं हो पाता है, ऐसे में पत्नी उसे अपने हाथों से बड़े ही धैर्यपूर्वक खाना खिलाते देखी जाती है.

वीडियो को मिले 12 मिलियन व्यूज

सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसे खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर 12 लाख 40 हजार से ज्यादा लाइक्स और 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. इसके साथ ही इस वीडियो ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वहीं यूजर्स लगातार कमेंट करते हुए इसे दिल छू लेने वाला कपल बता रहे हैं. वहीं कुछ का कहना है कि इस तरह से प्यार करने वाले किस्मत से ही मिलते हैं.

यह भी पढ़ेंः इंटरनेट को लेकर एलन मस्क ने 25 साल पहले की थी यह भविष्यवाणी,