Vehicle crashed in America due to snow: ठंड अपने चरम पर है. अमेरिका में ठंड का खासा असर देखने को मिल रहा है. सड़कों पर बर्फ जम चुकी है. कई जगहों पर स्नोफॉल भी हुआ है. हाल ही में ठंड के कारण अमेरिका में एक भीषण सड़क दुर्घटना भी हुई है. जिसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडियो पर वायरल हो रही हैं. अमेरिका के विस्कॉन्सिन में सड़कों पर बर्फ जमने के कारण कई दर्जन वाहन आपस में टकरा गए है. जिसके बाद विसकॉन्सिन के हाइवे नंबर 94 के 34 मील के हिस्से को बंद कर दिया गया है. घटना की तस्वीरें पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो अब वायरल हो चुकी हैं.
सड़क पर स्लिपी कंडीशन होने के कारण हुआ हादसा
अमेरिका के विस्कॉन्सिन के जैक्सन काउंटी में कई दर्जन वाहन आपस में टकरा गए हैं. दर्जनों वाहनों के क्रैश होने की वजह सड़क पर बर्फ जमने को बताया जा रहा है. क्रैश होने वाले वाहनों में सेमी-ट्रैक्टर, ट्रेलर्स समेत कई दर्जन वाहन शामिल हैं. सड़क पर स्लिपी कंडीशन होने के कारण वाहन चालको ने गाड़ियों से कंट्रोल खो दिया और दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए. घटना के बाद हाइवे नंबर 94 के 34 मील के हिस्से को बंद कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और लिखा- 'शुक्र है...इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ... जिन्हें चोट लगी है उनकी हालत गंभीर नहीं है.' तस्वीरें देखकर लोग हैरान हैं और गाड़ियों के अंदर बैठे लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं.
बर्फबारी के कारण सड़क पर बनी थी स्लिपी कंडीशन
अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक मेनोमॉनी और ब्लैक रिवर फाल्स के बीच बर्फबारी की वजह से सड़क पर स्लिपी कंडीशन बन गई थी. जिसकी वजह से लोगों ने वाहनों से नियंत्रण खो दिया और दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए.
