✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Video: मिल गया डॉली चाय वाले का भाई, भेलपुरी बनाने का स्टाइल देख आप भी बार-बार वीडियो देखेंगे

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq   |  09 Jun 2024 05:01 PM (IST)

Viral Video: एक शख्स डॉली चायवाला के स्टाइल में भेलपुरी बनाता दिखाई दे रहा है, भेलपुरी बनाता यह शख्स भेल के मुरमुरे उठाकर बर्तन में इस तरह से डालता है जैसे पत्थर फेंक रहा हो.

डॉली भेल वाला

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अजीब अजीब तरह की हरकतें करते हैं, कोई कुछ करता है तो कोई कुछ. नागपुर के डॉली चायवाला के बारे में तो आपने सुना ही होगा. डॉली चायवाला भारत में सेलेब्रिटी के तौर पर जाने जाते हैं. हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बिल गेट्स को अपनी टपरी पर चाय पिला कर डॉली चायवाला ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

ऐसे में अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो डॉली चायवाला का तो नहीं है लेकिन नकल ये शख्स पूरी डॉली चायवाला की कर रहा है और बेच भेलपुरी रहा है. भेलपुरी बेचते हुए ये शख्स कभी भेलपुरी के के बर्तन को उछाल रहा है तो कभी स्टाइल मारते हुए बर्तन में चटनी डाल रहा है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

नाचते हुए भेलपुरी बना रहा है शख्स

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स डॉली चायवाला के स्टाइल में भेलपुरी बनाता दिखाई दे रहा है, भेलपुरी बनाता यह शख्स भेल के मुरमुरे उठाकर बर्तन में इस तरह से डालता है जैसे पत्थर फेंक रहा हो. इसके बाद ये शख्स स्टाइल मारते हुए बाल्टी में मसाला और चटनी डालता है.

इसके बाद यह शख्स डांस करते हुए और भी मटेरियल भेलपुरी में डालता है, जिसे देखकर लोग खासे हैरान हैं, और कह रहे हैं कि भाई करना क्या चाहते हो. इससे पहले भी कई सारे भेलपुरी वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. वीडियो कथित तौर पर बांग्लादेश का बताया जा रहा है. वायरल होने के बाद यूजर्स वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें वीडियो

 यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @FaizanMultiple नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ये काम आपका नहीं है,आप कहीं जाकर अपने डांस से लोगों को पकाओ. एक और यूजर ने लिखा...भाई गिर मत जाना, डांस तुझसे हो नहीं रहा कम से कम भेल ही ठीक से बना ले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये सब क्या देखना पड़ रहा है, अच्छा हुआ मैं अंधा हूं.

यह भी पढ़ें: Video: पैंथर कर रहा था बबून का शिकार....मगर बबून ने जो किया, उसे देख हर कोई हर गया हैरान

Published at: 09 Jun 2024 05:01 PM (IST)
Tags: VIral Video Dolly Chaiwala TRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: मिल गया डॉली चाय वाले का भाई, भेलपुरी बनाने का स्टाइल देख आप भी बार-बार वीडियो देखेंगे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.