Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं. जिन्हें देख कर हर कोई हैरान हो रहा है और उन्हें अजब गजब रिएक्शन मिल रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो काफी तेजी से यूजर्स के बीच पॉपुलर हो रहा है. इसमें एक डॉगी को सड़क पर पानी की बौछार करते एक गाड़ी के पीछे झूमते देखा जा सकता है.

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में एक कुत्ता सड़क पर झूमता दिख रहा है. इसमें कुत्ते को सड़क पर पानी की बौछार कर रहे टैंकर के पीछे पानी की बूंदों को पकड़ने के लिए दौड़ते और उछलते देखा जा सकता है. सोसल मीडिया पर आए डॉगी के इस बेहद क्यूट वीडियो को यूजर्स बड़ी संख्या में पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को वीडियो को भारतीय वन सेवा की अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कहा है कि खुशी एक सफर के मजे लेने में है ना कि मंजिल पर पहुंचने में है. फिलहाल वीडियो को तेजी से सोशल मीडिया पर लोग पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक वीडियो को तकरीबन 10 हजार से ज्यादा व्यूज और 12 सौ से ज्यादा लाइक मिल गए हैं. 

वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी रिएक्शन मिल रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि उसे लगता है कि वह डॉगी प्यासा है. वहीं एक शख्स ने सवाल किया है कि पानी की बर्बादी को खुशी नहीं कहा जा सकता है. तो एक अन्य यूजर का कहना है कि यह डॉगी एक अपवाद है, क्योंकि कुत्ते पानी को पसंद नहीं करते हैं. 

इसे भी पढ़ेंःDiwali 2021: देश में कहां और किस तरह के पटाखे चलाए जा सकते हैं, इस रिपोर्ट में जानिए

West Bengal By-poll Result:तृणमूल कांग्रेस ने गोसाबा, दिनहाटा और खरदाह सीटें जीतीं, जानें ममता बनर्जी ने क्या कहा?